Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: पुलिस मुठभेड़ में लूट की वारदातों की सेंचुरी बनाने वाले बदमाश दबोचे, दिल्ली पुलिस ने दी थी सूचना – Noida News: पुलिस मुठभेड़ में लूट की वारदातों की सेंचुरी बनाने वाले बदमाश दबोचे, दिल्ली पुलिस ने दी थी सूचना –

Noida News: पुलिस मुठभेड़ में लूट की वारदातों की सेंचुरी बनाने वाले बदमाश दबोचे, दिल्ली पुलिस ने दी थी सूचना

Noida News: दिल्ली क्राइम ब्रांच उन बदमाशों के पीछे लगी थी जिन्होंने एनसीआर में लूटपाट की वारदातों की सेंचुरी बनाई हुई है, लेकिन ये बदमाश नोएडा जा पहुंचे क्राइम ब्रांच ने तुरंत नोएडा पुलिस से संपर्क साधा और बताया कि बदमाश किस और आये हैं। तभी थाना सेक्टर 49 पुलिस ने घेराबंदी का डाली। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी पहचान नजाकत उर्फ केटीएम उर्फ भूरा और हर्ष के रूप में की है। ये दोनों अब तक दर्जनों वारदातें नोएडा क्षेत्र में भी कर चूके हैं। इनसे दर्जनों वारदातों को खुलासा भी हुआ है।

यह भी पढ़े : SEBI for IPO: ओयो आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास दोबारा करेगी आवेदन

 

डीसीपी नोएडा विद्यासागर मिश्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम बाइक सवार बदमाशों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान ये दोनों बदमाश नोएडा में प्रवेश कर गए। नोएडा पुलिस को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सूचना दी। जिसके आधार पर सेक्टर 50 स्थित जेजे कॉलोनी के पास खाली पड़े मैदान में चेकिंग के दौरान पुलिस ने घेर लिया। दोनों को रुकने का इशारा किया गया लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिसमें नजाकत को पैर में गोली लगी। वह जमीन पर गिर गया दूसरे आरोपी हर्ष को भागते हुए पुलिस ने धर दबोचा। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोबाइल फ़ोन आदि बरामद किए गए हैं। इनके खिलाफ़ करीब 35 मुकदमे दिल्ली में और एक दर्जन से मुकदमे नोएडा में दर्ज है।

यहां से शेयर करें