Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Lok Sabha Election: चौथे चरण में रात नौ बजे तक 63.27 प्रतिशत मतदान Lok Sabha Election: चौथे चरण में रात नौ बजे तक 63.27 प्रतिशत मतदान

Lok Sabha Election: चौथे चरण में रात नौ बजे तक 63.27 प्रतिशत मतदान

Lok Sabha Election:

Lok Sabha Election: नई दिल्ली। लोकसभा के चौथे चरण के तहत आज 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इस चरण में रात्रि 8 बजे तक मतदान का प्रतिशत 63.27 प्रतिशत रहा। इसी के साथ 23 राज्यों और 379 सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया। इसके अलावा तीन राज्यों आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी विधानसभा का मतदान कार्यक्रम पूरा हो गया है। आज ओडिशा विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान भी हुआ।

Lok Sabha Election:

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आम चुनाव 2024 के चौथे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जिसमें 96 संसदीय क्षेत्रों में एक साथ शाम 8 बजे तक लगभग 62.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान शाम छह बजे बंद हो गया, लेकिन बड़ी संख्या में मतदाता इसके बाद भी मतदान केंद्रों पर कतार में थे। इस चरण में कुल 1717 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

राज्यवार मतदान के आंकड़े इस प्रकार हैं- आंध्र प्रदेश की 25 सीटों के लिए 68.20, बिहार की 5 सीटों के लिए 56.12 प्रतिशत, जम्मू और कश्मीर की एक सीट पर 37.53 प्रतिशत, झारखंड की 4 सीटों पर 64.40, मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर 70.45 प्रतिशत, महाराष्ट्र की 11 सीटों पर 53.18 प्रतिशत, ओडिशा की 4 सीटों पर 64.23 प्रतिशत, तेलंगाना की 17 सीटों पर 61.81 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 58.02 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर 76.25 प्रतिशत मतदान हुआ।

आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए 68.20 और ओडिशा के लिए 64.23 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा तेलंगाना की सिकंदराबाद और उत्तर प्रदेश की दादरौल सीट पर क्रमशः 47.88 और 58.48 प्रतिशत मतदान हुआ है।

कश्मीर घाटी में आज श्रीनगर सीट के लिए वोटिंग हुई। पर्याप्त सुरक्षा के बीच, मतदाता वोट डालने के लिए श्रीनगर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक कतार में खड़े देखे गए। मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए आयोग द्वारा तेलंगाना के 17 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय (सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक) बढ़ा दिया गया था।

तेलंगाना के चंपापेट में एक मतदान अधिकारी की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई। आयोग ने सीईओ तेलंगाना को अधिकारी के परिवार को तत्काल अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है। अगले चरण (चरण 5) का मतदान 20 मई को 08 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर निर्धारित है। मतदान सात चरणों में कराया जा रहा है। 25 मई और 01 जून को अंतिम दो चरणों के मतदान के बाद चार जून को नतीजे आयेंगे। हालांकि दो विधानसभाओं अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के नतीजे 02 जून को ही आ जायेंगे।

Lok Sabha Election:

यहां से शेयर करें