Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: युवाओं को लुभाने के लिये "आप" ने अपनाया ये तरीका – जय हिन्द जनाब Delhi News: युवाओं को लुभाने के लिये "आप" ने अपनाया ये तरीका – जय हिन्द जनाब

Delhi News: युवाओं को लुभाने के लिये “आप” ने अपनाया ये तरीका

Delhi News:  आम आदमी पार्टी दिल्ली में युवाओं को लुभाने के लिए अलग अलग तरीके अपना रही है। इसी क्रम में अरविन्द केजरीवाल के रोड शो में देखने को मिला कि युवाओं को आकर्षित करने के लिए पार्टी क्या क्या कर रही है। दरअसल जेल का जवाब वोट से गाना बनाया गया है। वो भी रैप गाना रैपर गाने पर युवा जमकर थिरकते हैं ओर से सुनते हैं कि गाने में क्या क्या बोल बोले जा रहे हैं। रैप गाने में भाजपा की कमियों को उजागर किया जा रहा है और आम आदमी पार्टी अपने विजन को बता रही है। लोगों को दिखा रही है कि किस तरह से लोकतंत्र तानाशाह में बदल रहा है। जनसभाओं में रोड शो में इसे डीजे पर बजाया जाता है। जय हिन्द जनाब ने कई युवाओं से बातचीत की तो उन्होंने कहा प्रचार करने का यह बेहतरीन तरीका है और हम लोग पूरा गाना सुन रहे है। उसके एक एक बोल पर गौर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भी ऐसा काम नही कर रही कि युवाओं को कोई फायदा पहुंचे। मीडल क्लास का हाल बेहाल है। इस बार लोग बहुत सोच समझ कर वोट कर रहे है।

 

यह भी पढ़े : Delhi Breaking News: केजरीवाल की जन सभा या रोड शो में हो सकता है बवाल!

यहां से शेयर करें