Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आरडब्लूए की वार्षिक आम सभा की आयोजित – जय हिन्द जनाब आरडब्लूए की वार्षिक आम सभा की आयोजित – जय हिन्द जनाब

आरडब्लूए की वार्षिक आम सभा की आयोजित

नोएडा। अर्पण रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 49 नोएडा की वार्षिक आम सभाका आयोजन किया गया। सभा में आरडब्लूए सेक्टर 49 नोएडा का कार्यकाल सर्वसम्मति से 3 वर्ष बढ़ाया गया। आम सभा के समक्ष आरडब्लूए सेक्टर 49 द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा व अन्य अकाउंट्स प्रस्तुत किए गए, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। समाजसेवी श्री प्रशान्त त्यागी को संस्था का मुख्य संरक्षक व श्री आर.पी. सिंह को संरक्षक के तौर पर नामित किया गया। सेक्टर निवासियों द्वारा मांग की गई की सेक्टर में कोई स्थान बच्चों के खेल कूद करने के लिए निश्चित किया जाए।

इस अवसर पर श्री संजय त्यागी अध्यक्ष आरडब्लूए सेक्टर 49 नोएडा ने कहा कि सेक्टरवासियों ने जो मुझ पर एवं मेरी समस्त टीम पर विश्वास जताया है हम सजे अत्यन्त आभारी हैं, हम आपको आश्वस्त करतें हैं कि अपने पूर्ण सामर्थ्य से सदैव सेक्टर के विकास हेतु कार्य करेंगे।

महासचिव विजय भाटी ने आरडब्लूए सेक्टर 49 के प्रयासों से किए गए कार्यों को उपस्थित सेक्टरवासियों के समक्ष रखा, जिसमें सेक्टर में मदर डेयरी हेतु बूथ का निर्माण कार्य कराया जाना, स?को की रिसर्फेसिंग कराई जानी, पार्कों का सौंदर्यकरण, सर्विस रोड का मरम्मत कार्य, सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए जाने हेतु किए जा रहे कार्य आदि से आम सभा को अवगत कराया। इस अवसर पर श्री पवन भंडारी, विनोद रामचंदानी, अरूणा क्वात्रा, लीना कपूर, हाशिम अली, आरपी सिंह, शैलेश कक्कड़ आदि काफी संख्या में सेक्टरवासियों की उपस्थिति रही।

यहां से शेयर करें