Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Haryana News: जयप्रकाश जेपी का नामांकन करवाने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौ. उदयभान – जय हिन्द जनाब Haryana News: जयप्रकाश जेपी का नामांकन करवाने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौ. उदयभान – जय हिन्द जनाब

Haryana News: जयप्रकाश जेपी का नामांकन करवाने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौ. उदयभान

Haryana News: पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान आज हिसार से  कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश जेपी का नामांकन करवाने पहुंचे। रोड शो करते हुए सभी नेता नामांकन करने पहुंचे। रोड में लाखों लोगों का हुजूम व जनता का भारी समर्थन देखकर सभी नेता बेहद उत्साहित नजर आए। सभी ने जयप्रकाश जेपी को शुभकामनाएं दी और उनकी जीत का दावा किया। इस मौके पर हुड्डा ने कहा कि जनता के भीतर बीजेपी के प्रति जितना रोष है, कांग्रेस के लिए उतना ही उत्साह है। मौजूदा सरकार से सिर्फ बदमाश, भ्रष्टाचारी और नशे के कारोबारी खुश हैं। बाकि जनता बीजेपी की नीतियों और कार्यप्रणाली से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।
यह भी पढ़े : Delhi News: सेना के शौर्य का अपमान करना विपक्ष की आदत: अनुराग ठाकुर

हुड्डा ने कहा कि वोट मांगने के लिए जनता के बीच जा रही बीजेपी के पास गिनवाने के लिए एक भी काम नहीं है। ना ही उसके पास भविष्य के लिए कोई रोडमैप है। जबकि कांग्रेस अपने विकास कार्यों और घोषणा पत्र के नाम पर वोट मांग रही है। कांग्रेस का वादा है कि सरकार बनने पर केंद्र में 30 लाख तो हरियाणा में 2 लाख से ज्यादा युवाओं को बिना पेपर लीक योग्यानुसार पक्की नौकरी मिलेगी। साथ ही किसानों को एमएसपी की गारंटी और कर्ज से मुक्ति दी जाएगी। प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम और बुजुर्गों को ₹6000 बुढ़ापा पेंशन मिलेगी। प्रदेश में 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 500 रुपये में गैस सिलेंडर देना भी कांग्रेस का वादा है। कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं को नौकरियों में 50% आरक्षण और सालाना 1 लाख रुपया देने का भी वादा किया गया है। 36 बिरादरी कांग्रेस की इस प्रगतिशील व कल्याणकारी सोच का समर्थन कर रही है। लोकसभा चुनाव की ये जीत केंद्र के साथ हरियाणा में भी कांग्रेस सरकार की नींव रखेगी।

इस मौके पर चौधरी उदयभान ने कहा कि इस बार यह लड़ाई सिर्फ चुनावी नहीं है बल्कि संविधान व देश को बचाने की है। क्योंकि गरीब, दलित व पिछड़ा विरोधी मानसिकता से ग्रस्त बीजेपी संविधान को बदलने की बात रही है। लेकिन सभी वर्ग मिलकर इस संविधान विरोधी बीजेपी को ही बदलने का काम करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बीजेपी के विरुद्ध लड़ने के लिए घोषणा पत्र के रूप में सबसे बड़ा हथियार हमें सौंपा है। जहां-जहां कांग्रेस का घोषणा पत्र पहुंचेगा, वहां से बीजेपी का सफाया होता जाएगा। यह घोषणा पत्र हर वर्ग की भागीदारी व बीजेपी की हार की गारंटी है।

चौधरी उदयभान ने कहा कि जयप्रकाश जेपी के रूप में पार्टी ने एक बेहद ही जुझारू, अनुभवी और संघर्षशील नेता को उम्मीदवार बनाया है। वो लोकसभा सांसद के रूप में हिसार की एक मजबूत आवाज बनेंगे।

यह भी पढ़े : Delhi News: पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों में समन्वय जरूरी: रितु खंडूरी भूषण

जयप्रकाश जेपी ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए ’25 मई-बीजेपी गई’ के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसजनों को 25 मई तक पूरी तत्परता व सतर्कता के साथ जमीनी स्तर पर काम करना होगा। कांग्रेस की घोषणाओं को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कांग्रेस जन की प्राथमिकता होनी चाहिए। बीजेपी दलित-पिछड़े व गरीबों के आरक्षण और अधिकारों को खत्म करना चाहती है। वोट की चोट से 36 बिरादरी को एकजुट होकर बीजेपी को जवाब देना होगा। एकता, एकजुटता और भाईचारा ही कांग्रेस की जीत का मंत्र है। किसान की एमएसपी, युवा के रोजगार व व्यापारी की सुरक्षा देने के लिए कांग्रेस की जीत जरूरी है।

यहां से शेयर करें