Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Faridabad : गौकशी करते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा Faridabad : गौकशी करते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Faridabad : गौकशी करते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Faridabad :

Faridabad : फरीदाबाद। थाना धौज प्रबंधक इंस्पेक्टर शिव चरण की टीम ने गौकशी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में शाकिब और असलम का नाम शामिल है। आरोपी शाकिब गांव टिकरी खेडा फरीदाबाद का तथा आरोपी असलम गांव मढी नुहूं का रहने वाला है।

Faridabad :

दोनों आरोपियो पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर सुन्दर एएसआई सतीश मुख्य सिपाही राजकुमार, गजेश, सिपाही देवेन्द्र और एसपीओ नेनपाल अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गांव टिकरी खेडा एरिया से दो आरोपियो को काबू किया है। कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आरोपियो से मौके पर हथियार चाकू, छुरी, कुल्हाडी इत्यादि सामान व दो मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ थाना धौज में गौकशी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी शाकिब पर पहले भी गौकशी के थाना धौज मे 3 मुकदमें व 1 मुकदमा थाना सेक्टर-1 में दर्ज है। आरोपी असलम पर भी नुहूं में 1 मुकदमा दर्ज है। आरोपी असलम गांव टिकरी खेडा में रहता है। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियो की तलाश जारी है। आरोपियो को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Faridabad :

यहां से शेयर करें