Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पीएम के भाषण में अब पाकिस्तान की एंट्री: कहां कांग्रेस यहां मर रही तो पाकिस्तान वहा रो रहा... – पीएम के भाषण में अब पाकिस्तान की एंट्री: कहां कांग्रेस यहां मर रही तो पाकिस्तान वहा रो रहा... –

पीएम के भाषण में अब पाकिस्तान की एंट्री: कहां कांग्रेस यहां मर रही तो पाकिस्तान वहा रो रहा…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातर हिन्दू मुसलमान वाले टाॅपिक पकड़े हुए है। अब शायद लोगों का इंतजार खत्म हो गया। चलो अब भाषण में जिसकी कमी थी वो भी आ गया। यानी पाकिस्तान। पीएम मोदी ने आज गुजरात के आणंद में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साध तो राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यहां कांग्रेस मर रही है और पाकिस्तान वहा रो रहा है, कांग्रेस और पाकिस्तान की पाटनर्शिप एक्सपोज हो चुकी है। देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है। अब देश ने 10 साल भाजपा का सेवाकाल भी देखा है। वो शासनकाल था, ये सेवाकाल है।

यह भी पढ़े : Loksabha Election: पीएम मोदी के सामने चुनाव लड़ेंगा ये मशहूर कॉमेडियन

 

पीएम मोदी ने कहा कि ‘कांग्रेस के 60 साल में करीब 60 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के पास शौचालय नहीं था। 10 साल में भाजपा सरकार ने शत-प्रतिशत टॉयलेट बना दिए. 60 साल में कांग्रेस देश में सिर्फ 3 करोड़ ग्रामीण घरों तक ही नल से जल की सुविधा पहुंचा पाई, यानी कि 20ः से भी कम घरों में. 10 साल में ही नल से जल पहुंचने वाले घरों की संख्या आज 14 करोड़ हो गई है, यानी 75ः घरों में नल से जल पहुंचा है.प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि 60 साल में कांग्रेस ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, बैंकों पर कब्जा कर लिया और ये कहा कि बैंक गरीबों के लिए होने चाहिए। बैंकों का राष्ट्रीयकरण गरीबों के नाम पर करने के बावजूद भी कांग्रेस सरकार 60 साल में करोड़ों गरीबों के बैंक खाते नहीं खोल पाई। मोदी ने 10 साल में 50 करोड़ से ज्यादा जनधन बैंक खाते खोले।

यहां से शेयर करें