Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सेक्टर-62 के रामलीला मैदान मे हुआ भूमि पूजन श्री राम लीला की तैयारी शुरू – जय हिन्द जनाब सेक्टर-62 के रामलीला मैदान मे हुआ भूमि पूजन श्री राम लीला की तैयारी शुरू – जय हिन्द जनाब

सेक्टर-62 के रामलीला मैदान मे हुआ भूमि पूजन श्री राम लीला की तैयारी शुरू

नोएडा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले श्रीराम लीला मंचन की तैयारी शुरू करने हेतु भूमि पूजन किया गया । सेक्टर-62 के सी ब्लॉक स्तिथ रामलीला मैदान मे भूमि पूजन मे भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी की भूमिका निभाने वाले कलाकार पूर्ण स्वरूप में उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम पंडित द्वारा भूमि पूजन कराया गया । तत्पश्चात भगवान, राम , सीता,लक्ष्मण एवं हनुमान की आरती की गई। भूमि पूजन के साथ ही स्टेज बनाने , पुतले बनाने एवं झूले आदि लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया और 20 अक्टूबर को मंचन का समापन होगा। 13 अक्टूबर को सेक्टर 2 हनुमान मंदिर से राम बारात शोभा यात्रा शुरू होकर शहर के विभिन्न्न सेक्टरों से होते हुए श्रीराम लीला स्थल पहुंचेगी। 19 अक्टूबर को अहंकारी रावण का अंत होगा व दशहरा पर्व मनाया जाएगा। श्रीरामलीला का मंचन मुरादाबाद की मंडली शिवकला लोक कल्याण समिति द्वारा किया जाएगा।
भूमि पूजन के अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष बी.पी. अग्रवाल, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा, मुख्य यजमान उमा शंकर गर्ग, सत्यनारायण गोयल, तरुण राज, अनिल गोयल, रविन्द्र चौधरी, राजेन्द्र गर्ग, मनोज शर्मा, मुकेश गुप्ता, मुकेश गोयल, आत्माराम गर्ग, पवन गोयल, एस. एम. गुप्ता, कुमार पंकज, चन्द्रप्रकाश गौ?, राजकुमार गर्ग, मुकेश अग्रवाल, मुकेश सिंघल, चक्रपाणि गोयल, संजय शर्मा, मनीष गोयल, मुकेश गर्ग, सुधीर पौडवाल, दीपक अग्रवाल, ओ.पी. गोयल, एन. के. अग्रवाल, मनोज गोयल, राकेश गुप्ता, सोनू यादव, रविरंजन सिंह, लाल बहादुर तिवारी, सहित अन्य मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें