Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida News: फ्लैट बेचने नाम पर एक करोड़ हड़पे, रजिस्ट्री से पहले ऐसे खुल गया पूरा फर्जीवाडा Greater Noida News: फ्लैट बेचने नाम पर एक करोड़ हड़पे, रजिस्ट्री से पहले ऐसे खुल गया पूरा फर्जीवाडा

Greater Noida News: फ्लैट बेचने नाम पर एक करोड़ हड़पे, रजिस्ट्री से पहले ऐसे खुल गया पूरा फर्जीवाडा

Greater Noida News: शहर की सोसाइटी में फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी पर फ्लैट बेचने के नाम पर एक करोड़ ग्यारह लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी और उसके बेटे और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सेक्टर बीटा वन में रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि एक साल पहले एक प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से उनकी मुलाकात जेपी ग्रीन सोसाइटी निवासी सुनील सैनी से हुई। सुनील सैनी ने अपना फ्लैट बेचने के लिए कहा। पवन ने फ्लैट खरीदने की इच्छा जाहिर की तो सवा दो करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। पीड़ित ने एग्रीमेंट कर एक करोड़ ग्यारह लाख रुपये फ्लैट मालिक को दे दिए, बाकी रकम रजिस्ट्री के समय देना तय हुआ। एग्रीमेंट होने के बाद पीड़ित ने फ्लैट पर लोन लेने के लिए आवेदन किया तो पता चला की फ्लैट मालिक सुनील ने पूर्व में उसे पर लोन ले रखा है। पीड़ित ने फ्लैट मालिक सुनील से लोन चुकाने के लिए कहा तो वह टरकाना लगा।

यह भी पढ़े : Noida News: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एनईए का ये है फॉर्मूला

पीड़ित ने रजिस्ट्री के लिए कहा था तो आरोपी ने रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि सुनील सैनी और उसके बेटे ने उसे धमकाया की रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत बीटा दो कोतवाली पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर बीटा दो कोतवाली पुलिस ने आरोपी फ्लैट मालिक सुनील सैनी और उसके बेटे ध्रुव सैनी समेत चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई होगी।

यहां से शेयर करें