Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
थाईलैंड में गिरफ्तार हुआ स्क्रैप माफिया रवि काना – जय हिन्द जनाब थाईलैंड में गिरफ्तार हुआ स्क्रैप माफिया रवि काना – जय हिन्द जनाब

थाईलैंड में गिरफ्तार हुआ स्क्रैप माफिया रवि काना

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट पुलिस के भले ही स्क्रैप माफिया रवि काना हाथ न आया हो लेकिन थाईलैंड में बैंकाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के हवाले से मिली रही जानकारी के मुताबिक लंबे समय से फरार रवि काना को थाईलैंड में गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही नोएडा पुलिस उसे भारत लेकर आएगी।

यह भी पढ़े : Accident in Malaysia: 2 नेवी हेलीकॉप्टर आपस में टकराए; 10 लोगों की मौत

 

बता दें कि गैंगस्टर रवि काना के खिलाफ नोएडा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अभी तक 120 करोड़ से अधिक की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया है। पिछले दिनों पुलिस ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया था। पत्नी की गिरफ्तारी के बाद से ही नोएडा पुलिस ने रवि काना को ट्रेस करना शुरू कर दिया था। पिछले दो महीने में गैंगस्टर रवि काना के गिरोह के करीब एक दर्जन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह कथित तौर पर स्क्रैप का व्यापार करता है और ठेके हासिल करने के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि का इस्तेमाल करता है। रवि सामूहिक बलात्कार के मामले में भी आरोपी है।
मालूम हो कि जनवरी में काना और 15 लोगों को गैंगस्टर एक्ट में दोषी पाया गया था। पिछले साल दिसंबर में काना पर गैंग रेप का आरोप लगा था जब उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गार्डेन गलेरिया मॉल के पार्किंग में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया था।

यहां से शेयर करें