Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आसपास की सड़कों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी आसपास की सड़कों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

आसपास की सड़कों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

महावीर जयंती पर भारत मंडपम में होगा खास कार्यक्रम
new delhi news  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को महावीर जयंती के अवसर पर नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भव्य भारत मंडपम में एक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक समारोह के उपलक्ष्य में हो रहा है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावना है। इससे भारत मंडपम के आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। इसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक रविवार सुबह 10 बजे से भारत मंडपम में यह कार्यक्रम केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से जैन समुदाय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा एक सौ रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय कानून और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी आदि उपस्थित रहेंगे।

new delhi news

प्रगति मैदान के आसपास सुचारु यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जनता के लिए सामान्य प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इन सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों को हटा दिया जाएगा।
वाहनों को भैरों मार्ग, भैरो मंदिर के सामने ट्रैफिक पिट पर पार्क किया जाएगा। परामर्श में कहा गया है कि यातायात को पुराना किला रोड-मथुरा रोड क्रॉसिंग, शेरशाह रोड-मथुरा रोड क्रॉसिंग, डॉ जाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग, पंडारा रोड-सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग और क्यू-प्वाइंट से डायवर्ट किया जाएगा।
पुलिस ने यात्रियों से डब्ल्यू-प्वाइंट से भैरों रोड क्रॉसिंग तक भैरों मार्ग, पुराना किला रोड और मथुरा रोड से बचने का भी अनुरोध किया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि आईएसबीटी या रेलवे स्टेशन या हवाईअड्डे की ओर जाने वाले लोगों को पर्याप्त समय लेकर सावधानीपूर्वक अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए।

new delhi news

यहां से शेयर करें