Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP Election: मयंक द्विवेदी को बसपा ने बांदा का दिया टिकट UP Election: मयंक द्विवेदी को बसपा ने बांदा का दिया टिकट

UP Election: मयंक द्विवेदी को बसपा ने बांदा का दिया टिकट

UP Election:

UP Election: बांदा । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दिवंगत विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी के पुत्र मयंक द्विवेदी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 38 वर्षीय मयंक द्विवेदी ने राजनीति की शुरुआत बसपा से ही की। उनकी मां और वे स्वयं जिला पंचायत के सदस्य रह चुके है और उनके पिता पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी वर्ष 2007 में नरैनी विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित होकर पांच साल विधायक रहे। इसके बाद उन्हें वर्ष 2012 में बांदा सदर सीट से बसपा का प्रत्याशी घोषित किया गया था।

UP Election:

प्रत्याशी घोषणा की तुरंत बाद ही उन पर शीलू नामक एक चर्चित युवती के साथ कुकर्म का आरोप लगा। जिसमें सत्ता दल दल के विधायक होने के बावजूद उनको जेल जाना पड़ा और बाद में कई वर्ष बाद जेल से वापस लौटने के कुछ ही दिनों बाद उनकी मृत्यु हो गई थी।

दूसरी ओर भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद आर के पटेल और सपा ने पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। जिसके बाद ब्राह्मण बाहुल्य बांदा चित्रकूट संसदीय सीट में किसी भी दल द्वारा ब्राह्मण प्रत्याशी न होने से बसपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी को मैदान में उतारने का काम किया।

UP Election:

यहां से शेयर करें