Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Prime Minister Narendra Modi in J&K: उधमपुर में बोले पीएम मोदी, जल्द ही जम्मू-कश्मीर में होंगे चुनाव – Prime Minister Narendra Modi in J&K: उधमपुर में बोले पीएम मोदी, जल्द ही जम्मू-कश्मीर में होंगे चुनाव –

Prime Minister Narendra Modi in J&K: उधमपुर में बोले पीएम मोदी, जल्द ही जम्मू-कश्मीर में होंगे चुनाव

Prime Minister Narendra Modi in J&K:  जम्मू-कश्मीर के जिला उधमपुर में आज यानी शुक्रवार को चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्ज देने का ऐलान किया। पीएम ने कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने धारा 370 को अपने अपने फायदे के लिए घाटी से हटने नहीं दिया। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू हो या कश्मीर अब यहां रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मैं आपको गारंटी देता हूं कि आपका सपना ये मोदी का संकल्प है। आपके सपनों को पूरा करने के लिए हर पल आपके नाम। आपके सपनों को पूरा करने के लिए हर पल देश के नाम, विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए 2047 के लिए 24 घंटे सातों दिन काम करना मोदी की गारंटी है।

यह भी पढ़े : BMCM Box Office: उम्मीद पर खरी नही उतर पाई बड़े मियां छोटे मियां, ओपनिंग में ही हुआ ये हाल

 

आतंकवादियों- भ्रष्टाचारियों पर ऐसे हुई कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दस साल में हमने आतंकवादियों और भ्रष्टाचारियों पर घेरा बहुत ही कसा है। अब आने वाले पांच सालों में इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाना है। पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल के अंदर-अंदर जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा, प्रवास वो तो है सबसे बड़ी बात है जम्मू-कश्मीर का मन बदला है। निराशा में से आशा की ओर बढ़े हैं जीवन पूरी तरह विश्वास से भरा हुआ है। इतना विकास हुआ है चारों तरफ विकास हो रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मां वैष्णो देवी की छत्रछाया में रहने वाले भी मेरे लिए दर्शन के योग्य होते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी है न वो बड़ा सोचता है वो दूर का सोचता है इसलिए अब तक जो हुआ है वो तो अभी ट्रेलर है, मुझे तो नई जम्मू-कश्मीर की नई और शानदार तस्वीर बनाने के लिए जुट जाना है। अब वो दिन दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा के चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्ज मिलेगा। आप अपने विधायक अपने मंत्रियों से अपने सपने साझा कर सकेंगे। हर वर्ग की समस्याओं का तेजी से समाधान होगा।

 

यहां से शेयर करें