Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida Elevated Road की मरम्मत: फंस सकते है जाम में, ट्रैफिक पुलिस ने लिये व्यवस्था संभालना चुनौती Noida Elevated Road की मरम्मत: फंस सकते है जाम में, ट्रैफिक पुलिस ने लिये व्यवस्था संभालना चुनौती

Noida Elevated Road की मरम्मत: फंस सकते है जाम में, ट्रैफिक पुलिस ने लिये व्यवस्था संभालना चुनौती

Noida Elevated Road: नोएडा। जो लोग सेक्टर-18 से एलिवेटेड रोड पर वाहन दोड़ाते हुए सेक्टर 61 कुछ मिनटों में पहुंचते है उनके लिए बुरी खबर है। एलिवेटेड रोड का मरम्मत का काम शुरू हो गया है। जिसके चलते कुछ परेशानियां हो सकती है। बता दें कि सेक्टर 18 से एनटीपीसी लूप तक मरम्मत कार्य चलने के कारण एलिवेटेड रोड बंद होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। ट्रैफिक संभालना ट्रैफिक पुलिस के लिए चुनौती रहेगी। एलिवेटेड रोड के नीचे की सड़क पर ट्रैफिक डायवर्ट होने से रविवार शाम को ही वहां वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम की स्थिति बन गई। ऐसे में सोमवार को सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्राधिकरण व ट्रैफिक पुलिस के इस फैसले से एलिवेटेड रोड से गुजरने वाले करीब 5 लाख से अधिक वाहन प्रभावित होंगे। हालांकि व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एमपी टू मार्ग पर एलिवेटेड रोड (Noida Elevated Road) के नीचे डीपीएस स्कूल कट से लेकर एनटीपीसी तक तीन यूटर्न भी बंद कराए हैं। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार रात को ही डायवर्जन प्लान जारी कर दिया था।
पहले चरण में सेक्टर-18 से सेक्टर-24 एनटीपीसी के सामने तक के हिस्से में काम होगा। ऐसे में रविवार को डीएनडी से सेक्टर-18 और सेक्टर-37 की तरफ जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति देर रात तक बनी रही। ट्रैफिक अधिकारियों का कहना है कि रविवार को अधिकांश दफ्तरों में अवकाश के कारण स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में रहा, हालांकि सोमवार को व्यस्त समय में स्थिति बिगड़ने की संभावना है।

 

Noida News: फ्लैट बेचने के बाद फिर दूसरे को बेचा, ऐसे लगाई हरवीर यादव ने कारोबारी को 40 लाख की चपत, पुलिस जांच में सामने आए तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड रोड की मरम्मत का काम चार हिस्सों में पूरा किया जाएगा। पहले हिस्से में सेक्टर-18 से लेकर सेक्टर-24 एनटीपीसी के सामने लूप रोड तक मरम्मत का काम किया जाएगा। दूसरे चरण में सेक्टर-24 एनटीपीसी के सामने से लेकर सेक्टर-61 यूफ्लेक्स के सामने तक मरम्मत का काम होगा। इसके बाद सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले रास्ते पर काम शुरू होगा। पहले चरण का काम शुरू होने से रविवार शाम करीब पांच बजे से रास्तों में बदलाव किया गया। सेक्टर-18 से आकर सेक्टर-60 की ओर जाने के लिए वाहन चालकों को एलिवेटेड रोड के नीचे से सेक्टर-24 तक जाना होगा। यहां से एनटीपीसी के सामने बने लूप से एलिवेटेड रोड पर चढ़कर वाहन सेक्टर-61 की ओर जा सकेंगे।

 

सेक्टर-60 से 18 की तरफ जारी रहेगी आवाजाही
वाहन चालकों की सुविधा के लिए सेक्टर-60 से सेक्टर-18 की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। इसी तरह से एनटीपीसी से सेक्टर-60 की ओर भी वाहन चालक एलिवेटेड रोड का उपयोग कर सकेंगे।

डीसीपी ट्रैफिक बोले
वहीं डीसीपी ट्रैफिक नोएडा अनिल कुमार यादव ने बताया कि सेक्टर-18 से 60 के बीच करीब पांच किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड की मरम्मत का काम रविवार से शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट पर कुल 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एलिवेटेड रोड को उखाड़कर नए सिरे से बनाया जाएगा। परियोजना को पूरा करने के लिए तीन माह का समय निर्धारित किया गया है।

काम पूरा होने तक निठारी में नहीं लगेगा साप्ताहिक बाजार
सेक्टर-31-25 चैराहे के पास मंगलवार को निठारी बाजार लगता है। अब एलिवेटेड रोड का काम होने तक यह बाजार नहीं लगेगा। इसके लिए प्राधिकरण ने बाजार प्रबंधन से बात की है। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को भी पत्र भेजा जाएगा।

यह भी पढ़े : Hamas-Israel War: हमास के खिलाफ इजराइल युद्ध के 6 माह पूरे, चुनाव की मांग को लेकर नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन तेज

सेक्टर-31 और 25 चैराहे पर हुआ यह बदलाव
नोएडा स्टेडियम चैराहे से मोदी मॉल चैराहा, डिग्री कॉलेज, शशि चैक की तरफ जाने वाले वाहन सेक्टर-31-25 चैराहे से सीधे नहीं जा सकेंगे। सीधे सड़क पार कर जाने का रास्ता रोका गया है। वाहन लेफ्ट टर्न लेकर सर्विस रोड होते हुए एनटीपीसी-इस्कॉन मंदिर के सामने से यूटर्न लेंगे। यह इसलिए किया गया है ताकि सेक्टर-27 की तरफ से एलिवेटेड रोड के नीचे से आने वाला ट्रैफिक यहां सिग्नल पर न फंसे।

यहां से शेयर करें