Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Dadri News: नवरात्रों पर मांस और अंडे की दुकान बंद करने की मांग – जय हिन्द जनाब Dadri News: नवरात्रों पर मांस और अंडे की दुकान बंद करने की मांग – जय हिन्द जनाब

Dadri News: नवरात्रों पर मांस और अंडे की दुकान बंद करने की मांग

Dadri News: । भाजपा नेता व गौ रक्षा हिन्दू दल के संस्थापक अध्यक्ष वेद नागर ने दर्जनों लोगों के साथ थाना बादलपुर में पुलिस आयूक्त व जिÞलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के नाम ज्ञापन देकर नवरात्रों मे मीट, मछली, अंडा आदि की दुकानों को बंद करने की माँग की। वेद नागर ने बताया पिछले लगभग 15 वर्षों से हम जिÞला व प्रदेश स्थर पर ज्ञापन देकर दुकानों को बन्द करवाते आ रहे है वेद नागर ने कहा पवित्र त्यौहारों में सनातन धर्म के लोग नौ दिन तक दिन रात नगे पेर रहकर माता रानी की पुजा कर धरती पर सभी बेजुबान जीवों की सलामती व मनुष्य के कल्याण की प्रार्थना करते है जिसमें चलते कोई भी जीव हत्या नहीं होनी चाहिये। इस लिये हमारी माँग है जिÞला प्रशासन पूर्ण रुप से नवरात्रों मे मीट मछली अंडा आदि की दुकानों को बन्द करने का आदेश पारित करे। जिससे सनातन धर्म की भावनाओं का सम्मान हो सके। साथ मे अनिल मावी जी चमन नागर यशपाल नागर धीरज मावी अशोक भाटी बन्टी गूर्जर आदि समेत दर्जनों लोगों मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़े : HC News: पेंशन का 25 फीसदी गुजारा भत्ता देना अधिक नहीं : हाईकोर्ट

यहां से शेयर करें