Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
विभिन्न समस्याओं को लेकर एसीपी से मिले उद्यमी व व्यापारी विभिन्न समस्याओं को लेकर एसीपी से मिले उद्यमी व व्यापारी

विभिन्न समस्याओं को लेकर एसीपी से मिले उद्यमी व व्यापारी

Modinagar news  : उद्यमी एवं व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को एसीपी के साथ बैठक कर चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद से व्यापारियों को पैसों को बैंक में जमा कराने अथवा लेने देन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस अथवा अन्य जांच एजेंसियों की बेवजह जांच के भय के चलते व्यापारी घर बैठे हैं। बताया कि कोविड काल को छोड़ दिया जाए तो 1928 से ग्राम सीकरी खुर्द में ऐतिहासिक प्राचीन सीकरी मेला लगता आ रहा है लेकिन इस बार आचार संहिता का हवाला देकर मेले पर पाबंदी लगा दी है। इस पर भी एसीपी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और बताया कि शासनादेश है। इसमें पुलिस प्रशासन की कोई भूमिका नहीं है। इस बाबत सरकारी कमेटी बनाई गई है। कमेटी जो डिसाइड करेगी उसका पालन होगा। मंदिर परिसर में केवल प्रसाद की सीमित दुकानें ही लगेंगी। श्रद्धालुजन दर्शन करेंगे। इसकी चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। लेकिन इस बार मेला नहीं लगेगा।

यहां से शेयर करें