Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
चश्मे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग चश्मे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

चश्मे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Ghaziabad news  :  थाना ट्रोनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में आग लग गई। इस फैक्ट्री में चश्मों के फ्रेम बनाए जाते है। यह फैक्ट्री तीन मंजिल में स्थित है। आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी जिसकी लपटे ऊपर तक दिखाई दे रही थी। दमकल की पांच गाड़ियां ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जांच में सामने आया है की फैक्ट्री में मानकों के अनुसार अग्निशमन की व्यवस्था नहीं थी।
दमकल विभाग के चीफ फायर आॅफिसर राहुल पाल ने बताया कि लोनी फायर स्टेशन को सूचना मिली कि ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में आग लग गई है। यह आग इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर इ2 में स्थित प्लॉट नंबर इ 27 पर चल रही जीनियस इंडस्ट्री में लगी है।
सूचना मिलने पर लोनी फायर स्टेशन से दो फायर दमकल की गाड़ियां, एक दमकल की गाड़ी साहिबाबाद फायर स्टेशन से एक दमकल की गाड़ी वैशाली फायर स्टेशन से और एक दमकल की गाड़ी कोतवाली फायर स्टेशन से रवाना की गई।
यह फैक्ट्री तीन मंजिल की है। आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी जिसकी लपटे ऊपर तक जा रही थी। फैक्ट्री के मालिक रूमान अली है। दमकल कर्मियों ने होज पाइप फैलाकर आग पर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यहां से शेयर करें