Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
विपक्षियों की होगी जमानत जब्त, यूपी में जीतेंगे 80 सीट विपक्षियों की होगी जमानत जब्त, यूपी में जीतेंगे 80 सीट

विपक्षियों की होगी जमानत जब्त, यूपी में जीतेंगे 80 सीट

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिले में प्रेस वार्ता कर विपक्षियों पर साधा निशाना,बोले
Ghaziabad news :  उपमुख्यमंत्री के केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को जिले में प्रेस से वार्ता कर विपक्षियों पर कई आरोप लगाए। पूर्व सांसद वी के सिंह के नदारत रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह बड़े नेता है मेरा प्रोग्राम अचानक लगा है इसलिए उनको सूचना नहीं दी जा सकी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले 2024 का लोकसभा का चुनाव चल रहा है। विपक्ष का गठबंधन इंडिया गठबंधन का मुद्दा भ्रष्टाचार बचाओ है और मोदी का मुद्दा है भ्रष्टाचार मिटाओ, 2024 चुनाव में कह सकता हूं लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटे भाजपा जीतेगी और एनडीए गठबंधन 400 प्लस सीट जीतेगा। दिल्ली मे हुई रैली पर उन्होंने कहा ठग बंधन ने एक रैली की जिसका मकसद भ्रष्टाचार को बचाओ था। केजरीवाल को न्यायिक हिरासत मे तिहाड़ भेज दिया है। काग्रेस पर निशाना बोलते हुऐ उन्होंने दिल्ली और पंजाब मे केजरीवाल की पार्टी का हवाला दिया। विपक्ष मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।
विपक्ष के पास ना कोई मुद्दा है ना ही कोई चेहरा। भ्रष्टाचार के खिलाफ जो कार्यवाही हो रहीं एजेंसिया कर रहीं हैं। घोटालों के कारण कोर्ट ने इन्हें जमानत नहीं दी है। सात चरणों के चुनाव मे मोदी मेरठ आए पूरा प्रदेश मोदी मय है। 2024 मे देश एक रिकार्ड बनाएगा। देश के हर राज्य मे कमल का फूल खिल रहा है। काग्रेस की प्रत्याशी की यहां जमानत जब्त होगी। काग्रेस सपा का गठबंधन हार मान चुका है। विपक्ष के गठबंधन का एक लक्ष्य है जितना लूट सको लूट लो।

यहां से शेयर करें