Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सुनीता केजरीवाल बनेगी दिल्ली की सीएम, सीएम केजरीवाल के पत्र के बहाने आई सामनें सुनीता केजरीवाल बनेगी दिल्ली की सीएम, सीएम केजरीवाल के पत्र के बहाने आई सामनें

सुनीता केजरीवाल बनेगी दिल्ली की सीएम, सीएम केजरीवाल के पत्र के बहाने आई सामनें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री का पद संभाल सकती हैं? जब से उन्होंने सीएम केजरीवाल का पत्र जनता के सामने पेश किया तब से अटकलें शुरू हो गई है। दरअसल सीएम केजरीवाल को ईडी की रिमांड पर भेजे जाने के बाद से दिल्ली के सियासी गलियारों में यह अटकलें जोरों पर हैं। वहीं सुनीता केजरीवाल के एक ताजा वीडियो से इस अंटकलों को और बल मिला है।

यह भी पढ़े : Haryana News: गुरुग्राम कोर्ट से मिली YouTuber Elvish Yadav को जमानत

 

बता दें कि सुनीता केजरीवाल ने आज यानी शनिवार को जेल में बंद अपने पति का संदेश पढ़कर आमजन को सुनाया, जो आप कार्यकर्ताओं और दिल्लीवासियों को संबोधित था। इस वीडियो संदेश में सुनीता केजरीवाल को उसी सेटिंग में बैठे देखा जा सकता है, जिनका इस्तेमाल सीएम केजरीवाल अपने संदेश देने के लिए करते थे। इस वीडियो के बैकग्राउंड में तिरंगे के साथ एक तरफ डॉ. भीमराव अंबेडकर और दूसरी तरफ भगत सिंह की तस्वीरें हैं। वीडियो को देखने और सीएम केजरीवाल का संदेश सुनने के बाद राजनीति लोग कयास लगा रहे हैं कि आप प्रमुख सीएम पद अपनी पत्नी को ही सौंप सकते हैं। दरअसल सीएम केजरीवाल के जेल के बाद से ही दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें लगाई जा रही है. हालांकि आप ने साफ किया है कि केजरीवाल पर केवल आरोप लगाए गए हैं, जो बिल्कुल गलत हैं। ऐसे में सीएम पद से इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता.

यह भी पढ़े : Hindi News: राम मनोहर लोहिया ने समाज में जड़ता पर कठोर प्रहार किए : CM योगी

इस बीच सुनीता केजरीवाल ने जेल में बंद अपने पति अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जिंदगी का प्रत्येक क्षण देश की सेवा के लिए समर्पित रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी जेल उन्हें अंदर नहीं रख सकती है और वह जल्द ही लौटेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि वह कोई भी वादा पूरा करने में असफल रहे हों। उन्होंने महिलाओं को उस योजना के क्रियान्वयन का भी आश्वासन दिया, जिसके तहत योग्य लाभार्थियों को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे।

यहां से शेयर करें