Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
LokSabha Election: एक्शन में चुनाव आयोग, यूपी समेत इन राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश LokSabha Election: एक्शन में चुनाव आयोग, यूपी समेत इन राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश

LokSabha Election: एक्शन में चुनाव आयोग, यूपी समेत इन राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश

LokSabha Election:एक्शन में चुनाव आयोगः निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से लोकसभा चुनाव कराने के लिए अब एक्शन में चुनाव अयोग आ चुका है। चुनाव आयोग ने आज यानी सोमवार को गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया। चुनाव आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को हटाने का भी आदेश दिया गया। यह कदम समान अवसर बनाए रखने और चुनावी प्रक्रिया की अखंडता सुनिश्चित करने के आयोग के कोशिशों का हिस्सा है।

 

यह भी पढ़े : LokSabha Election: हाईटेक जिले में वोटिंग प्रतिशत बढाने पर प्रशासन का फोकस

मिजोरम-हिमाचल प्रदेश के सचिवों को हटाया
मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के सामान्य प्रशासनिक विभागों के सचिवों को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के कुछ दिनों बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता वाले चुनाव पैनल ने बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों को हटाने का भी आदेश दिया।

 

यह भी पढ़े : LokSabha Election: चुनावों की घोषण होते ही जेसीबी और डंपर के साथ पूरे शहर में की कार्रवाई

सभी राज्यों को दिए थे दिशा-निर्देश
चुनाव आयोग ने सभी स्टेट सरकारों को निर्देश दिया था कि वे चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े उन अफसरों का तबादला करें, जो तीन साल पूरे कर चुके हैं या अपने गृह जिलों में हैं। महाराष्ट्र ने कुछ नगर निगम आयुक्तों और कुछ अतिरिक्त और उप नगर आयुक्तों के संबंध में निर्देशों का पालन नहीं किया था। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को आज यानी सोमवार शाम 6 बजे तक रिपोर्ट देने के निर्देश के साथ बीएमसी और अतिरिक्त एवं उपायुक्तों का स्थानांतरण करने का निर्देश दिया।

यहां से शेयर करें