Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
PM Surya Ghar Yojana: लोग कंफ्यूजन में न रहे, केवल इन्हीं को मिलेगी फ्री बिजली PM Surya Ghar Yojana: लोग कंफ्यूजन में न रहे, केवल इन्हीं को मिलेगी फ्री बिजली

PM Surya Ghar Yojana: लोग कंफ्यूजन में न रहे, केवल इन्हीं को मिलेगी फ्री बिजली

सरकार की पीएम सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Yojana) के तहत आवेदन आने शुरू हो गए हैं। लेकिन खास बात है कि लोगों में जो कंफ्यूजन है उसको दूर किया जाए। अब सरकार ने ये भी क्लियर कर दिया है कि आखिर कौन लोग फ्री बिजली योजना का लाभ पा सकते हैं क्योंकि लोगों को कंफ्यूजन था कि आवेदन के लिए पात्रता क्या है। सबसे पहले ये बात समझना जरूरी है, सरकार ने पूरे देश में 1 करोड़ परिवारों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीएम किसान योजना की तरह इस स्कीम की मानिटरिंग खुद कर रहे हैं। क्योंकि योजना के सफल होने पर लाभार्थियों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

यह भी पढ़े : Delhi News: पूछताछ के लिए ED के सामने आज पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, बताया गैरकानूनी

 

स्कीम में केवल ये लोग होंगे पात्र
सबसे पहले यदि आप पीएम सूर्य घर योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास भारत की नागरिता होना आवश्यक है। साथ ही आपके पास अपना घर होना जरूरी है. क्योंकि रेंट की छत पर सोलर पैनल नहीं लगाया जाता है। साथ ही घर की छत रूफटॉप पैनल लगाने जितनी बड़ी होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक के घर पहले से वैध बिजली कनेक्शन भी होना जरूरी है। साथ ही यदि आवेदक पहले से किसी सोलर पैनल योजना का लाभ पा रहे हैं तो ऐसे लोग भी पीएम सूर्य घर योजना में आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा आप यदि इनकम टैक्स पेयर्स हैं तो भी योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

यह भी पढ़े : UP News: भाई-बहन ने लिए 7 फेरे, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हुआ ऐसा खेल

पीएम सूर्य घर योजना में ये है प्रावधान
बता दें कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत देश में रह रहे गरीब परिवारों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली मिलेगी। इस स्कीम का लाभ 1 करोड़ परिवारों को दिया जाएगा। इस स्कीम में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने वाले लोगों को सब्सिडी दी जाएगी। विभाग के मुताबिक यदि कोई परिवार अपने घर पर 1 किलोवाट का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाता है तो उस व्यक्ति को 30,000 की सब्सिडी देने का भी प्रावधान है। वहीं 2 किलोवाट सिस्टम के लिए 60,000 और 3 किलोवाट सिस्टम के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी देने का प्रावधान है।

यहां से शेयर करें