Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराकर 61 हजार हड़पे – जय हिन्द जनाब Noida News: मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराकर 61 हजार हड़पे – जय हिन्द जनाब

Noida News: मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराकर 61 हजार हड़पे

Noida News: । साइबर अपराधी ने सेक्टर-25 निवासी युवती के मोबाइल फोन में एक ऐप डाउनलोड कराकर 61 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़िता युवती ने सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया है। ज्योत्सना चतुवेर्दी ने बताया कि उनके पास कुछ समय पहले एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने उनको अपनी बातों में फंसाकर उनके मोबाइल फोन में एक ऐप को डाउनलोड करा दिया। इसके बाद उसने उनके फोन को हैक करके कई बार में उनके खाते से कुल 61 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से लगातार रुपये कटने का मैसेज आने के बाद उनको ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत बैंक में फोन करके अपने खाते को बंद कराया। बैंक ने ठगे गए 4900 रुपये को होल्ड कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़े : Noida News: डा. महेश शर्मा बोलें, FONRWA का नोएडा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान

यहां से शेयर करें