Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
  डीएम, एसएसपी ने मतदान बूथों के साथ  मंडी समिति का किया निरीक्षण   डीएम, एसएसपी ने मतदान बूथों के साथ  मंडी समिति का किया निरीक्षण

  डीएम, एसएसपी ने मतदान बूथों के साथ  मंडी समिति का किया निरीक्षण

shikohabad news  :  डीएम रमेश रंजन व एसएसपी सौरभ दीक्षित ने एसडीएम आदेश कुमार सागर ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले चुनावी तैयारियों का जायजा लिया । कुछ देर तक समाधान दिवस में समस्याएं सुनने के बाद डीएम, एसएसपी ने मंडी समिति का निरीक्षण किया । मतदान के बाद ईवीएम मंडी समिति में ही रखी जाएगी । इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के बाद मतगणना की जाएगी । इसको देखते हुए मंडी समिति में जरूरी दिशा निर्देश दिए । उसके बाद डीएम तथा एसएसपी ने आदर्श कृष्ण इंटर कॉलेज के बूथ, रुकनपुर स्थित अहमदिया स्कूल का निरीक्षण किया । इस दौरान संवेदनशील मतदान केंद्रों के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी ली। डीएम व एसएसपी ने मुस्लिम समाज के साथ अहमदिया विद्यालय में एक बैठक की । इस दौरान अधिकारियों ने समाज के लोगों की समस्याओं को जाना। साथ ही मतदान केंद्र के बारे में भी बातचीत की । इस मौके पर अधीनस्थ अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
यहां से शेयर करें