Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
CAA law implemented: नरेंद्र कश्यप ने जताया मोदी और गृहमंत्री का आभार CAA law implemented: नरेंद्र कश्यप ने जताया मोदी और गृहमंत्री का आभार

CAA law implemented: मंत्री नरेंद्र कश्यप ने जताया मोदी और गृहमंत्री का आभार

CAA law implemented:
  • भारत के लिए 11 मार्च का दिन रहेगा विशेष : नरेंद्र कश्यप

  • देश के करोड़ों नागरिकों को अब पूर्ण रूप से मिलेगा संविधान का मौलिक अधिकार

CAA law implemented: गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 लागू होने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय गणराज्य के लिए 11 मार्च का दिन बेहद विशेष रहेगा। इसके साथ ही हिंदू ,सिख ,बौद्ध, जैन ,पारसी और ईसाइयों की एक बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि सीएए कानून लागू होना भारत के लिए एक ऐतिहासिक और साहसिक फैसला है।

CAA law implemented:

नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि जिस तरीके से सीएए कानून को पास किया गया है, उसे देश में एक नया संदेश गया है और प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने साबित किया है कि जो वह फैसला लेना चाहते हैं। उसे हर हाल में लेकर रहते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून के संदर्भ में कई गलतफहमीया फैलाई गई थी। यह नागरिकता देश का कानून है। सीएए कानून से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता नहीं जाएगी, चाहे वह किसी भी धर्म का हो।

यह कानून केवल उन लोगों के लिए है जिन्हें वर्षों से उत्पीड़न सहन पड़ा और जिनके पास दुनिया में भारत के अलावा कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हमें यह अधिकार देता है कि मानवता आबादी दृष्टिकोण से धार्मिक शरणार्थियों को मूलभूत अधिकार मिले और ऐसे शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान की जा सके। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व में भी संकेत दिए थे कि वह इस कानून को लागू करेंगे लेकिन कोविड महामारी के कारण नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने में देरी हुई लेकिन अब इसे हम कानून के रूप में लागू कर रहे हैं। हमने हमारे 2019 लोकसभा चुनाव मेनिफेस्टो में इसे लागू किया था और आज इसे हमने पूरा करके दिखाया है।

शरणार्थियों को मिलेगा सम्मानजनक जीवन
प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि दशकों से पीड़ित शरणार्थियों को अब सम्मानजनक जीवन मिलेगा । उनको जो समय भारत में एक गुमनामी के बीच में गुजरना पड़ा था ,वह वक्त अब खत्म हो गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा जो फैसला लिया गया है वह स्वागत योग्य है। उन्होंने इस फैसले के लिए देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद करते हुए उनके इस फैसले पर कोटि-कोटि वंदन करते हुए देश के लिए इसे एक ऐतिहासिक फैसला भी बताया है।

CAA law implemented:

यहां से शेयर करें