Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Farmers Protest: रेलवे ट्रैक पर उतरे किसान, ट्रेनों के पहिए थमे Farmers Protest: रेलवे ट्रैक पर उतरे किसान, ट्रेनों के पहिए थमे

Farmers Protest: रेलवे ट्रैक पर उतरे किसान, ट्रेनों के पहिए थमे

Farmers Protest:

Farmers Protest: चंडीगढ़। एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन अब भी जारी है। किसान आज देशभर में ‘रेल रोको’ अभियान चलाने वाले हैं। इस दौरान 4 घंटे के लिए किसान रेल रोककर विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसानों का रेल रोको अभियान दोपहर 12 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। इसका असर पंजाब और हरियाणा में देखने को मिलेगा। दोनों की राज्यों में किसान 50 से अधिक जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। रेल यात्रियों पर इसका असर देखने को मिलेगा।

Farmers Protest:

किसान संगठन के नेताओं ने कहा कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है। केंद्र के साथ हुई बैठकों में भी हमारी मांगों के प्रति कुछ नहीं किया। उन्‍होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कह रही है कि वह किसानों की सारी बातें मान चुकी है, जोकि सरासर झूठ है। किसानों की केंद्र के साथ हुई सभी बैठकें बेनतीजा रही हैं। वहीं चार घंटे तक चलने वाले आंदोलन के दौरान किसानों ने आम जनता से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

सरकार के बात बातचीत रही बेनतीजा
बता दें कि सरकार और किसानों के बीच अब तक चार दौर की वार्ता हो चुकी है। अभी तक इसका कोई हल नहीं निकला है। किसानों का कहना है कि स्वामिनाथन कमीशन द्वारा दिए गए सी2 प्लस 50 पर्सेंट के फार्मूले से ही किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी दी जानी चाहिए और इसके लिए कानून बनना चाहिए। बता दें कि किसान आंदोलन 13 फरवरी को शुरू हुआ था। पंजाब से करीब 200 किसान संगठनों ने दिल्ली चलो मार्च शुरू किया था जिन्हें हरियाणा के बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। किसानों की सरकार से 12 मांगें हैं। कई चरणों की बातचीत के बाद भी किसान अब भी वापस लौटने को तैयार नहीं हैं।

Farmers Protest:

यहां से शेयर करें