Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
CBI raids in Delhi: CBI ने पूर्व सचिव के आवास पर की छापेमारी CBI raids in Delhi: CBI ने पूर्व सचिव के आवास पर की छापेमारी

CBI raids in Delhi: सीबीआई ने डीपीआईआईटी के पूर्व सचिव के आवास पर की छापेमारी

CBI raids in Delhi: नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के पूर्व सचिव रमेश अभिषेक के दिल्ली स्थित आवास पर छापामारी की है। ये छापेमारी अभिषेक के ग्रेटर कैलाश II स्थित बहुमंजिला आवास पर की है। कार्रवाई आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है।

CBI raids in Delhi:

रमेश अभिषेक के खिलाफ आरोपों की जांच लोकपाल कर रहे थे। लोकपाल के आदेश के आधार पर सीबीआई ने भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामला दर्ज करने के बाद उनके घर सहित कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसके पहले लोकपाल की तीन मेंबर वाली बेंच ने अपनी जांच के बाद 2 फरवरी 2022 और 3 जनवरी, 2023 को प्रवर्तन निदेशालय को रमेश अभिषेक के खिलाफ जांच करने का निर्देश दिया था।

रमेश अभिषेक के खिलाफ मई 2019 में लोकपाल से शिकायत की गई थी। वर्ष 1982 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी रमेश अभिषेक ओडिशा के रहने वाले हैं। वे 31 जुलाई, 2019 को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके पहले वे 21 सितंबर 2012 से 28 अक्टूबर 2015 तक फारवर्ड मार्केट कमीशन के चेयरमैन और 22 फरवरी 2016 से 31 जुलाई 2019 तक डीपीआईआईटी के सचिव थे। इन पदों पर रहते हुए कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाले फैसले लेने और सेवानिवृति के बाद उन्हीं कंपनियों से लाभ लेने की शिकायत की जांच लोकपाल कर रहा है।

CBI raids in Delhi:

यहां से शेयर करें