Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
हादसों का पर्याय बनता सेंटर स्टेज मॉल – जय हिन्द जनाब हादसों का पर्याय बनता सेंटर स्टेज मॉल – जय हिन्द जनाब

हादसों का पर्याय बनता सेंटर स्टेज मॉल

नोएडा। सेक्टर-18 स्थित सेंटर स्टेज मॉल (वेव) में बीती रात छठी मंजिल पर कॉरिडोर के लिए बनी दीवार अचानक से गिर गई। उस वक्त मॉल खाली था इसलिए बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लेकिन नीचे रखी कियोस्क क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि इन लोगों को हल्की चोटें भी आई। सूचना पाते ही सबसे पहले चौकी इंचार्ज सेक्टर-18 मुकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। एतिहात के तौर पर उन्होंने सब लोगों को यहां से बाहर निकलने के लिए कहा इसके बाद मॉल का प्रबंधन भी यहां सफाई व्यवस्था में जुट गया।

सेक्टर-20 थाना प्रभारी मनोज कुमार पंत ने बताया कि रात करीब 8:00 बजे हादसे की सूचना मिली। छठी मंजिल पर पीओपी से बनी दीवार भरभराकर गिर गई। पूरा मलवा नीचे जा गिरा। जिससे कोई हताहत तो नहीं हुआ। लेकिन यहां कियोस्क क्षतिग्रस्त हो गए ग्राउंड फ्लोर पर बास्किन रॉबिंस आइसक्रीम मलबे से क्षतिग्रस्त हो गया।

जैसे ही दीवार गिरी तो मॉल के अंदर मौजूद लोग तुरंत बाहर खड़े हो गए। यहां मैकडोनाल्ड में काम कर रहे कर्मचारियों ने सबसे पहले ग्राहकों को बाहर निकाला और फिर खुद बाहर जाकर खड़े हो गए। हालांकि मॉल प्रबंधन का कहना है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन यहां मौजूद कई गार्डों ने बताया कि 3 लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
कई घंटों तक यहां पर सफाई का काम चलता रहा मॉल के अंदर फूल ही फूल हो गई जिससे सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था

यहां से शेयर करें