Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गुरुग्राम में अब नमाज़ पढऩे और लाउड स्पीकर अज़ान देने पर विवाद – जय हिन्द जनाब गुरुग्राम में अब नमाज़ पढऩे और लाउड स्पीकर अज़ान देने पर विवाद – जय हिन्द जनाब

गुरुग्राम में अब नमाज़ पढऩे और लाउड स्पीकर अज़ान देने पर विवाद

गुरुग्राम। शीतला कॉलोनी में नमाज पढऩे व लाउड स्पीकर पर अजान देने का विरोध हिंदू संगठनों ने किया है। बुधवार रात हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने सेक्टर-5 थाना प्रभारी को इसकी शिकायत दी और इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। उधर, घटना के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंडलायुक्त से मुलाकात की है।

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शीतला कॉलोनी में एक तिमंजिला मकान को बिना मापदंडों को पूरा किए मस्जिद में तब्दील किया जा रहा है। तीनों मंजिलों पर नमाज पढ़ी जाने लगी है।

कहा गया कि लाउडस्पीकर से अजान हो रही है। यह स्थान प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों में से नहीं है। बुधवार देर शाम शीतला कॉलोनी निवासियों सहित अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के राष्ट्रीय प्रभारी राजीव मित्तल, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चेतन शर्मा, बजरंग दल के जिला संयोजक अभिषेक गौड़, शिवसेना के जिलाध्यक्ष गौतम सैनी, संजय ठकराल, सुनील कुमार सहित अन्य ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया।

बुधवार रात को ही सेक्टर-5 थाने में शिकायत भी दे दी गई। संगठन पदाधिकारियों के अनुसार, थाना प्रभारी ने शिकायत मिलते ही मुस्लिम समुदाय को तुरंत प्रभाव से माइक बंद करने को कह दिया।

अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के राष्र्टीय प्रभारी राजीव मित्तल ने बताया कि बृहस्पतिवार को विभिन्न हिंदू संगठन के पदाधिकारी जिला उपायुक्त से मिलने गए थे, लेकिन बैठक में व्यस्त होने के कारण उपायुक्त से मुलाकात नहीं हो पाई। उधर, बृहस्पतिवार को मुस्लिम एकता मंच के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त डी. सुरेश से मुलाकात की। मंडलायुक्त ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए जिला उपायुक्त को निर्देश दिए गए हैं।

यहां से शेयर करें