Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पाकिस्तान के नए राष्ट्र्रपति बने आरिफ अल्वी – जय हिन्द जनाब पाकिस्तान के नए राष्ट्र्रपति बने आरिफ अल्वी – जय हिन्द जनाब

पाकिस्तान के नए राष्ट्र्रपति बने आरिफ अल्वी

नई दिल्ली/लाहौर। पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति रूप में आरिफ अल्वी टुना गया है। आरिफ का भारत से पुराना रिश्ता है। अल्वी केे पिता डॉक्टर हबीब रहमान इलाही अल्वी बंटवारे से पहले जवाहर लाल नेहरू के डेंटिस्ट थे। यह जानकारी उनके राष्ट्रपति चुने जाने के बाद सत्तासीन पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की वेबसाइट में डाली गई। आरिफ के पिता का जन्म अविभाजित भारत के कराची में हुआ था। बंटवारे के बाद उन्होंने कराची में ही बसने का फैसला किया। राष्ट्र्रपति अल्वी भी डेंटिस्ट हैं।

आरिफ अल्वी का राजनीतिक सफर 50 साल पहले पंजाब के लाहौर स्थित मॉन्टमानरेंसी कॉलेज ऑफ डेन्टिस्ट्री में पढ़ाई के दौरान शुरू हुआ था। वे छात्रों के एक दल जमात-ए-इस्लामी का हिस्सा थे और तानाशाह जनरल अयूब खान के विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे। एक प्रदर्शन के दौरान उन्हें गोली लग गई थी। आज भी अल्वी के दाहिने हाथ में उस गोली का शेल मौजूद है।

अल्वी ने पहली बार जमात-ए-इस्लामी के टिकट पर 1979 में चुनाव लड़ा था, लेकिन इसमें उन्हें हार मिली थी। इसके बाद उन्होंने 1996 में बतौर संस्थापक पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी बनाई और 1997 में चुनाव लड़ा। इसमें भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, पार्टी में किए कामों के लिए उनका पद लगातार बढ़ता रहा। 2006 से 2013 तक वे पार्टी के जनरल सेक्रेटरी रहे। 2013 में वे कराची से पहली बार सांसद चुने गए और 2018 में फिर उन्हें चुनाव में जीत मिली।

यहां से शेयर करें