Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सर्राफा व्यापारी पर ताबड़तोड़ चलीं गोलिया – जय हिन्द जनाब सर्राफा व्यापारी पर ताबड़तोड़ चलीं गोलिया – जय हिन्द जनाब

सर्राफा व्यापारी पर ताबड़तोड़ चलीं गोलिया

हापुड़। शहर के युवा सर्राफा कारोबारी पर बाइक सवार तीन युवकों ने हाफिजपुर क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस हमले में सर्राफा कारोबारी की कार में चार गोलियां लगीं, हालांकि वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद पीडि़त ने इस घटना की सूचना पिकेट पर खड़े पुलिस कर्मियों को दी। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन वे अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

मोहल्ला शिवपुरी निवासी अभिषेक वर्मा सोमवार रात कार में सवार होकर हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव अकड़ौली निवासी अपने दोस्त के फार्म हाउस पर गया था। देर रात घर लौटते समय गांव अकड़ौली के निकट बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। बाइक सवारों ने ओवरटेक करते हुए उस पर गोली चला दी। गोली कार में लगा पीछे देखने वाला शीशा तोड़कर निकल गई। इस पर सर्राफा कारोबारी ने कार की रफ्तार बढ़ा दी।

इसके बाद बदमाशों ने कार पर पीछे से भी तीन गोलियां दागीं, जो कार की डिग्गी में घुस गई। इसके बाद पीडि़त ने सोना पेट्रोल पंप पर खड़े पुलिस कर्मियों को इस घटना की जानकारी दी। तीनों अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।

इसके बाद पीडि़त ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन ने रात में ही थाना हाफिजपुर में तहरीर देकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। मंगलवार सुबह फोरेंसिक टीम ने कार के शीशे के टुकड़े परीक्षण के लिए भेज दिए।
थाना हाफिजपुर प्रभारी सुभाष गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।

यहां से शेयर करें