Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Group Marriage: सामूहिक विवाह में 224 जोड़ों ने पहनाई वरमाला Group Marriage: सामूहिक विवाह में 224 जोड़ों ने पहनाई वरमाला

Group Marriage: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 224 जोड़ों ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला

Group Marriage:

Group Marriage:  हमीरपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शनिवार को 224 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों व अन्य लोगों ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया।

Group Marriage:

राठ के बीएनवी इण्टरकालेज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का शुभारंभ जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम ने सभी नव विवाहित वर-वधु को सुखद जीवन के लिए आशीर्वाद देते कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और निर्धन परिवारों के विवाह योग्य कन्याओं के लिए सामूहिक विवाह योजना शुरू की गई है। जिसमें प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये का प्रावधान है। कन्या को 35 हजार रुपये की अनुदान राशि उनके स्वयं के खाते में भेजी जाती है। दस हजार रुपये विवाह की सामग्री जेवरात आदि के अलावा छह हजार रुपये खानपान व अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च होता है।

विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि प्रदेश में इतने बृहद स्तर से विवाह जैसे कार्यक्रमों का आयोजन शासकीय अधिकारियों ने व्यवस्थित ढंग से कराया है, जो पुण्य का काम है। इससे उत्तम समाज का निर्माण होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने कहा कि पहले के समय में लड़कियों की शादी करना माता-पिता के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी का कार्य होता था, जिसके लिए गरीब परिवारों को कर्ज तक लेना पड़ता था। बताया कि समाज के हर पहलू को देखते शासन ने विभिन्न योजनाओं का संचालन किया है। जिसके तहत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

Group Marriage:

यहां से शेयर करें