Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: श्रीराम का पूरा जीवन ही एक सीख: कुच्छल – जय हिन्द जनाब Noida News: श्रीराम का पूरा जीवन ही एक सीख: कुच्छल – जय हिन्द जनाब

Noida News: श्रीराम का पूरा जीवन ही एक सीख: कुच्छल

Noida News। अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर नोएडा सोमवार को धर्मनगरी की तरह सज गया है। शहर में जय श्री राम ने नारे के साथ अनेक जनजागरण रैलियां निकाली गई, तो जगह-जगह विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा ईकाई के सौजन्य से सेक्टर 5 हरौला में विशाल  भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें हजारों ने प्रसाद स्वरूप भंडारा ग्रहण किया।

यह भी पढ़े : Noida Authority: वेदवन पार्क में साउंड शो में बजे राम के भजन, इसके बाद लोगों ने किया ये काम

प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम कहे जाते हैं। उनका पूरा जीवन ही एक सीख है।  मर्यादा की राह पर चलते हुए भगवान राम ने समाज को सत्य, दया, करुणा, धर्म और कर्तव्य परायणता का पाठ पढ़ाया है। धार्मिक परिपेक्ष्य की बात करें तो भगवान राम को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। उनका जन्म अधर्म पर धर्म की विजय के लिए हुआ था। उनके चरित्र की विशेषताएं उनको अलग बनाती है और उनका जीवन समाज में सफल जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करता है।

यह भी पढ़े : Greater Noida News: बाइक सवार की मौत, किसने मारी टक्कर अब पुलिस लगा रही पता

उन्होंने कहा कि श्रीराम ने वनवास में रहते हुए भी अपने कुशल प्रबंधन के चलते रावण जैसे बड़े राजा को पराजित किया। श्री राम के नेतृत्व का ही परिणाम था कि लंका तक जाने के लिए समुद्र पर पत्थरों से सेतु बन पाया।
सुग्रीव की वानर सेना के साथ भगवान राम ने रावण जैसे पराक्रमी राजा का सामना किया और उसे पराजित किया। इससे साबित होता है कि अगर संसाधन कम हो तो भी कुशल प्रबंधन करके विजय हासिल की जा सकती है।
इस मौके पर अध्यक्ष नरेश कुच्छल, चेयरमैन रामअवतार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश महावर, मनोज भाटी, विपिन अग्रवाल, संदीप चौहान, मूलचंद गुप्ता, सतनारायण गोयल, राधेश्याम गोयल, ओपी तोमर, महेंद्र कटादिया, केशव पंडित मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें