Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Stock Market fell: शेयर बाजार, निवेशकों को 4.53 लाख करोड़ का नुकसान Stock Market fell: शेयर बाजार, निवेशकों को 4.53 लाख करोड़ का नुकसान

Stock Market fell: शेयर बाजार, निवेशकों को 4.53 लाख करोड़ का नुकसान

Stock Market fell:

Stock Market fell: नई दिल्ली। वैश्विक दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजार आज जबरदस्त गिरावट का शिकार हो गया। आज दिन के ज्यादातर समय बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसकी वजह से शेयर बाजार 2 प्रतिशत से अधिक टूट गया।

Stock Market fell:

आज के कारोबार में सेंसेक्स करीब 1,700 अंक तक टूटा। इसी तरह निफ्टी भी इंट्रा-डे में 480 अंक से अधिक लुढ़क गया। हालांकि आखिरी वक्त में हुई मामूली खरीदारी के सपोर्ट से दोनों सूचकांक निचले स्तर से मामूली रिकवरी करके बंद हुए। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 2.23 प्रतिशत और निफ्टी 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में मेटल, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली होती रही। इसी तरह पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और फार्मास्यूटिकल इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार में लगातार हो रही बिकवाली के कारण बैंक इंडेक्स आज 4 प्रतिशत तक टूट गया। वहीं मेटल, ऑटोमोबाइल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1 से लेकर 2 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। आज के कारोबार में आईटी को छोड़ कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार दबाव बना रहा, जिसकी वजह से बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.90 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

Stock Market fell:

आज बाजार की कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में साढ़े चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 370.42 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 374.95 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 4.53 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 3,900 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,301 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,510 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 89 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,156 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 547 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान और 1,609 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर बढ़त के साथ और 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान में और 40 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 1,129.84 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 71,998.93 अंक के स्तर पर खुला। हालांकि शुरुआती कारोबार में खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिसकी वजह से ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 500 अंक की रिकवरी करके 72,484.80 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बिकवालों ने बाजार पर पूरी तरह से अपना दबाव बना दिया, जिसके कारण ये सूचकांक लगातार नीचे गिरता चला गया। बाजार में लगातार हो रही बिकवाली के कारण आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले सेंसेक्स 1,699.47 अंक टूट कर 71,429.30 अंक तक पहुंच गया। हालांकि आखिरी वक्त में हुई मामूली खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक निचले स्तर से मामूली रिकवरी करके 1,628.01 अंक की कमजोरी के साथ 71,500.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 385.05 अंक टूट कर 21,647.25 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 200 अंक की रिकवरी करके 21,851.50 अंक तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद बाजार में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक 481.85 अंक का गोता लगा कर 21,550.45 अंक तक पहुंच गया। हालांकि आखिरी वक्त में इंट्रा-डे सेटलमेंट की वजह से हुई मामूली खरीदारी के कारण निफ्टी निचले स्तर से करीब 20 अंक की रिकवरी करके 460.35 अंक की गिरावट के साथ 21,571.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचसीएल टेक्नोलॉजी 1.31 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 0.88 प्रतिशत, एलटी माइंडट्री 0.64 प्रतिशत, टीसीएस 0.60 प्रतिशत और इंफोसिस 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक 8.44 प्रतिशत, टाटा स्टील 4.08 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा 3.70 प्रतिशत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 3.33 प्रतिशत और एक्सिस बैंक 3.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Stock Market fell:

यहां से शेयर करें