Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आमिर खान की बेटी की शादी में पहुचे वीवीआईपी, एक्स वाइफ किरण भी हुई शामिल आमिर खान की बेटी की शादी में पहुचे वीवीआईपी, एक्स वाइफ किरण भी हुई शामिल

आमिर खान की बेटी की शादी में पहुचे वीवीआईपी, एक्स वाइफ किरण भी हुई शामिल

बाॅलीवुड स्टार आमिर खान और फिल्म निर्माता रीना दत्ता की बेटी इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइन बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे से शादी कर ली है। इस शादी के चर्चें सोशल मीडिया पर जमकर किये जा रहे है।

 

इस जोड़े ने बुधवार को मुंबई के बांद्रा स्थित एक फाइव स्टार होटल में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान मुकेश अंबानी भी अपने पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में पहुंचे।

यह भी पढ़े : Breaking News: दिल्ली एम्स में आग, मचा हड़कंप, जानें कितना हुआ नुकसान

 

आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव और उनके बेटे आजाद राव खान भी शादी में मौजूद थे। अब, शादी समारोह के कुछ अनदेखे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें से एक में जोड़े को वचन लेते हुए दिखाया गया है। इस बीच, एक अन्य वीडियो में आमिर और किरण राव उत्सव का भरपूर आनंद लेते नजर आ रहे हैं। गुरुवार की सुबह, इरा खान ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें और नुपुर शिखारे को उनके विवाह समारोह में टवूे लेते हुए दिखाया गया। वीडियो में इरा एक कागज पकड़े नजर आ रही हैं, जिस पर मन्नतें लिखी हुई हैं। उन्होंने कहा, नूपुर शिखारे, मैं तुम्हें अपने वैध पति के रूप में स्वीकार करती हूं, जिसके बाद मेहमान खुशी से झूम उठे और जमकर तालियां बजाईं। नूपुर ने फिर कहा, मैं, नूपुर शिखारे, तुम्हें, इरा खान को अपनी वैध पत्नी के रूप में स्वीकार करता हूं।

JHJ News Impact: प्राधिकरण कसेगा भू-माफियाओं पर शिकंजा, गांव हाजीपुर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

 

यहां से शेयर करें