Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida Authority का बल्क वेस्ट जनरेट करने वाली 96 सोसाइटियों को नोटिस Greater Noida Authority का बल्क वेस्ट जनरेट करने वाली 96 सोसाइटियों को नोटिस

Greater Noida Authority का बल्क वेस्ट जनरेट करने वाली 96 सोसाइटियों को नोटिस

Greater Noida Authority:  कूड़े को सही ढंग से निस्तारित न करने वाली 96 सोसाइटियों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोटिस कर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाने के लिए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सोसाइटियों में कूड़े का निस्तारण कराने के लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा है। बल्क वेस्ट जनरेट करने वाली कंपनियों में कूडेÞ के निस्तारण की स्थिति जानने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से सर्वे कराया गया, जिसमें 96 सोसाइटियों में कूड़े का निस्तारण उचित ढ़ंग से नहीं हो रहा था।

यह भी पढ़े : Greater Noida News: नौकरी का झांसा देकर खाते से 99 हजार निकाले, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट के आधार पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोटिस जारी की गई है। इन सोसाइटियों से शीघ्र जवाब मांगा गया है।  संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, जिन बल्क वेस्ट जनरेटरों को नोटिस जारी की गई है, उनमें समृद्धि ग्रांड एवेन्यू, एलीगेंट विला, ग्रीन आर्क, मेफेयर रेजीडेंस, चेरी काउंटी, निराला एस्टेट, नियो टाउन, हिमालय प्राइड, फ्यूजन होम्स, स्प्रिंग मिडोस, ला रेसीडेंसिया, पूर्वांचल हाइट्स, स्टेलर एमआई, एवीजे हाइट्स, अंसल एपीआई, मॉडर्न स्कूल, वनस्थली स्कूल, बेथानी कॉन्वेंट स्कूल, हिलवुड स्कूल आदि शामिल हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदू प्रकाश सिंह ने चेतावनी दी है कि सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों को कूड़े का निस्तारण खुद से करना होगा। इसमें लापरवाही करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दो सोसाइटियों पर 21 हजार का जुर्माना
नोएडा। कूड़े के प्रबंधन में लापरवाही करने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने एटीएस डोल्से पर 20400 रुपये और ऐस प्लेटिनम पर 800 रुपये का जुर्माना लगाया है। सोसाइटियों प्राधिकरण के ओएसडी इंदू प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य विभाग की टीम कूूड़े के निस्तारण का जायजा लेने गई थी, लेकिन उचित प्रबंधन नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

यहां से शेयर करें