Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida: उपराष्ट्रपति-सीएम की सुरक्षा में लगें 1500 पुलिस कर्मी, जानें क्या है सुरक्षा के राज – जय हिन्द जनाब Greater Noida: उपराष्ट्रपति-सीएम की सुरक्षा में लगें 1500 पुलिस कर्मी, जानें क्या है सुरक्षा के राज – जय हिन्द जनाब

Greater Noida: उपराष्ट्रपति-सीएम की सुरक्षा में लगें 1500 पुलिस कर्मी, जानें क्या है सुरक्षा के राज

Greater Noida :   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को ग्रेटर नोएडा आएंगे। इसके अलावा देश के देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी आएंगे। इसके लिए पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली। करीब 1500 पुलिस कर्मी दोनों दिग्गज नेताओं की सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह  शनिवार को तैयारियों का जायजा लेने पहंंची।

Greater Noida News: सपाईयों ने जयंती पर चौधरी चरण सिंह को किया नमन

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
आज 24 दिसंबर  (रविवार) को ग्रेटर नोएडा में स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ और जगदीप धनखड़ आ रहे हैं। दोनों दिग्गज करीब 7,000 छात्र छात्राओं को डिग्री प्रदान करेंगे।
इस दीक्षांत समिति के लिए प्रोफेसर रविंद्र कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में पीएचडी समेत करीब 7 हजार विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनके अलावा कुछ चुनिंदा छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर दीक्षांत समारोह में पंजीकरण करने के लिए लिंक जारी किया गया है। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री के आने की तैयारी शुरू हो गई है।

यहां से शेयर करें