Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
 विजिलेंस टीम ने 5 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा , 20 के काटे कनेक्शन   विजिलेंस टीम ने 5 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा , 20 के काटे कनेक्शन 

 विजिलेंस टीम ने 5 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा , 20 के काटे कनेक्शन 

shikohabad news :  बिजली विभाग के जेई अनिल कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने लेवर कॉलोनी, मेला बाग आदि क्षेत्रों में सघन चैकिंग चैकिंग अभियान चलाया। विभाग की अनाचक हुई कार्यवाही से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई । इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने 5 उपभोक्ताओं को बिजली की कटिया डालकर बिजली जलाते हुए पकड़ा, जबकि  20 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए । इसको लेकर जेई ने बिजली चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
             आज शुक्रवार को विद्युत विभाग की विजिलेंस की टीम ने नगर के कई मोहल्ले में सघन चैकिंग अभियान चलाया । बिजली विभाग की चेकिंग अभियान से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई ।  बिजली विभाग की टीम को देखकर लोग कटिया उतारने के लिए दौड़ पड़े । इस दौरान बिजली चोरो ने केबल में कट के साथ ही मीटर को बायपास कर चोरी करते हुए 5 लोगों को दबोच लिया । इसके साथ ही 20 लोगों पर विद्युत विभाग का बकाया होने पर उनके कनेक्शन का विच्छेद कर दिया । जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार ने बताया कि सरकार की ओटीएस योजना के तहत बकाएदार ब्याज के छूट पाकर अपने बकाया बिल को जल्द से जल्द जमा कर दे । इसके साथ ही चोरी के मामले के निपटारे के लिए 50 प्रतिशत की छूट पाए।
यहां से शेयर करें