Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
New Delhi: सस्ता सोना खरीदने का मौका, इश्यू प्राइस 6,199 रुपये प्रति ग्राम New Delhi: सस्ता सोना खरीदने का मौका, इश्यू प्राइस 6,199 रुपये प्रति ग्राम

New Delhi: सोमवार से सस्ता सोना खरीदने का मौका, इश्यू प्राइस 6,199 रुपये प्रति ग्राम

New Delhi: सोना में निवेश करने का बेहतरीन मौका है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की अगली किस्त के लिए इश्यू प्राइस 6,199 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। यह इश्यू 18 दिसंबर, सोमवार से पांच दिनों के लिए खुलेगा।

New Delhi:

रिजर्व बैंक ने जारी बयान में बताया कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अगली किस्त के लिए इश्यू प्राइस (निर्गम मूल्य) 6,199 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। एसजीबी स्कीम 2023-24 की सीरीज-3 निवेश के लिए 18-22 दिसंबर, 2023 के दौरान खुली रहेगी। इस स्कीम में निवेशकों को निवेश मूल्य पर सालाना 2.5 फीसदी ब्याज छमाही आधार पर दिया जाएगा।

आरबीआई के मुताबिक 999 शुद्धता वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का मूल्य 6,199 रुपये प्रति ग्राम है। सरकार ने ऑनलाइन आवेदन करने और डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले निवेशकों को अंकित मूल्य से 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी। एसजीबी की अवधि आठ वर्ष के लिए होगी, जिसमें 5वें वर्ष के बाद इसे समय पूर्व भुनाया जा सकता है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को आप अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (स्मॉल फाइनेंस बैंकों, पेमेंट बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़ कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और स्टॉक एक्सचेंजों-नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (बीएसई) के माध्यम से खरीद सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश की अधिकतम सीमा व्यक्तियों के लिए 4 किलोग्राम, एचयूएफ (हिंदू अविभाजित परिवार) के लिए चार किलोग्राम और न्यासों तथा समान संस्थाओं के लिए 20 किलोग्राम है। इसके बाद एसजीबी की चौथी सीरीज 12-16 फरवरी में जारी की जाएगी।

New Delhi:

यहां से शेयर करें