Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
तेलंगानाः सीएम के लिए चुने जाने के बाद रेवंत रेड्डी सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से मिलने उनके आवास पहुंचे, तिलक से स्वागत और फिर दिया शपथ ग्रहण का न्योता तेलंगानाः सीएम के लिए चुने जाने के बाद रेवंत रेड्डी सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से मिलने उनके आवास पहुंचे, तिलक से स्वागत और फिर दिया शपथ ग्रहण का न्योता

तेलंगानाः सीएम के लिए चुने जाने के बाद रेवंत रेड्डी सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से मिलने उनके आवास पहुंचे, तिलक से स्वागत और फिर दिया शपथ ग्रहण का न्योता

चंडीगढ़: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में चयनित होने के बाद अनुमूला रेवंत रेड्डी आज शिष्टाचार भेंट के लिये अपने मित्र सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के दिल्ली स्थित निवास पर पहुँचे और उन्हें अपने शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने का न्योता दिया। दीपेन्द्र हुड्डा ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर गले लगा लिया। इसके बाद दोनो एक साथ संसद भवन गए और रेवंत रेड्डी वहाँ पार्टी सांसदों से मुलाकात कर हैदराबाद के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़े: भाजपा ने डॉ. भीम राव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

रेवंत रेड्डी और सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की दोस्ती काफी पुरानी है। दीपेन्द्र हुड्डा ने तेलंगाना की प्रचंड जीत पर हरियाणावासियों की तरफ से रेवंत रेड्डी को बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स- पोस्ट पर लिखा कि रेवंत ने एक सच्चे मित्र होने का फर्ज निभाया। उनके व्यवहार में पहले से भी ज्यादा विनम्रता नजर आई। दीपेन्द्र हुड्डा ने विश्वास जताया कि रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार तेलंगाना की जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

यहां से शेयर करें