Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नगर निगम ने की नई गौशाला बनाने की तैयारी नगर निगम ने की नई गौशाला बनाने की तैयारी

नगर निगम ने की नई गौशाला बनाने की तैयारी

1000 गोवंश के लिए 10 हजार वर्गमीटर जमीन की निगम तलाश शुरू
Ghaziabad news : नगर निगम ने शहर में एक नई गोशाला बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस गोशाला में करीब 1000 गोवंश को रखा जाएगा। इस गोशाला को बनाने के लिए करीब 10 हजार वर्गमीटर जमीन की निगम तलाश कर रहा हैं।
दरअसल, नगर निगम की नंदग्राम के पास नंदी पार्क गौशाला है। इसमें गोवंश रखने के लिए फिलहाल जगह नहीं बची है। निगम की इस गोशाला में 1745 गोवंश हैं। दोनों गोशाला में अब जगह नहीं है।
इस कारण सड़कों पर आवारा घूम रहे गोवंश को पकड़ा नहीं जा रहा हैं। नगर निगम ने कुछ माह पहले शहर में नई गोशाला बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके लिए नंदग्राम में जमीन चिन्हित की गई थी, लेकिन मेरठ मंडल की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने इस जमीन पर गोशाला बनाने के लिए आपत्ति जताई है। इसके बाद यह जमीन पुलिस कमिश्नर कार्यालय के लिए राजनगर एक्सटेंशन के पास सद्दीकनगर में जमीन आवंटित कर दी गई। नगर निगम की ओर से अब गोशाला बनाने के लिए दूसरी जगह जमीन की तलाश की जा रही हैं। इस जमीन के चिन्हित होने के बाद नया प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
नगर निगम के उप पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि नई गोशाला बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। इस गोशाला में करीब 1000 गोवंश रखे जाएंगे। कई जगह पर जमीन देखी है। इनमें से किसी एक जगह की जमीन जल्द चिन्हित कर ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि गोवंश को खुले में छोड़ने वालों पर तीन साल में पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पिछले एक माह में सड़कों पर आवारा घूमने गोवंश भी पकड़े गए हैं।

यहां से शेयर करें