Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Uttar Pradesh: Instagram पर रील बनाने को लेकर विवाद, दे दी जान Uttar Pradesh: Instagram पर रील बनाने को लेकर विवाद, दे दी जान

Uttar Pradesh: Instagram पर रील बनाने को लेकर विवाद, विवाहिता ने दे दी जान

Uttar Pradesh: बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के रामखेड़ा गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता और पति के बीच इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद विवाहिता ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रिंकू सैनी की पत्नी नीलम के रूप में हुई। पति पक्ष ने बताया कि महिला को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक था। पति ने इंस्टाग्राम पर रील बनाने पर आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी।

Uttar Pradesh:

नीलम गुस्से में अपने कमरे में चली गई और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात मौत हो गई।

मृतका के भाई अनिल कुमार का आरोप है कि उसकी बहन के साथ पति और ससुराल वाले अक्सर मारपीट करते और दहेज की मांग करते थे। उन्होंने बहन की जहर देकर हत्या की है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Uttar Pradesh:

यहां से शेयर करें