Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नेकी का डब्बा गरीबो को दे रहा राहत, जानें कैसे करते है काम – जय हिन्द जनाब नेकी का डब्बा गरीबो को दे रहा राहत, जानें कैसे करते है काम – जय हिन्द जनाब

नेकी का डब्बा गरीबो को दे रहा राहत, जानें कैसे करते है काम

नेकी का डब्बा के हीरोर्स फिर से एक बार नेकी का दोना-पत्तल लेकर जरूरतमंद के दहलीज पर पहुंचे। नेकी का डब्बा फाऊंडेशन का मुहिम नेकी का दोना-पत्तल के कार्यक्रम में लगभग 300 जरूरतमंद को भोजन कराया गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजक शिप्रा मित्तल एवम् पंकज मित्तल थे। नेकी का डब्बा फाऊंडेशन के फाउंडर गिरीश चन्द्र शुक्ला ने बताया कि हमलोग पिछले कई सालों से गरीब जरूरतमंदों के लिए काम करते आ रहे है जिसका आधार उतरन से है।

यह भी पढ़े : भाजपा युवा मोर्चा की ये प्लानिंग करेगी वोटो की बारिश

 

कुछ वर्ष पूर्व संस्था की फाउंडर मेंबर पूजा ठेनुआ, उर्वशी, संगीता, कमल किशोर, रजत अग्रवाल, हेमंत पंवार, हर्षवर्धन मिश्रा, शिप्रा मित्तल, कैप्टन पी एन राय, रजनीश मिश्रा, पंकज तिवारी जो कि सतत सेवा भाव से समर्पित है ने संकल्प लिया कि सेवा बस्ती (झुग्गियों) में रहने को मजबूर जरूरतमंदों को भोजन कराएंगे और इस मुहिम का नाम नेकी का दोना-पत्तल रखा गया, जिसका नामकरण जानी-मानी उपन्यास लेखिका सपना जैन जी के द्वारा किया गया। यह मुहिम भूखे को खाना खिलाने का एक अनोखा प्रयास है, चूंकि उक्त मुहिम की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर हुई अतः टीम इस कार्यक्रम में कभी भी प्लास्टिक, थर्माकोल के प्लेट का इस्तेमाल नहीं करती।

यह भी पढ़े : Weather update:पहाड़ो पर बर्फबारी, दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, आज हो सकती है बारिश

 

भूख मिटाने की इस मुहिम की सफलता इस कदर बढ़ती जा रही है कि अब लोग जन्मदिन या एनिवर्सरी जैसे अवसर भी जरुरतमंद के साथ साझा करने लगे हैं और अब लोग बंद कमरों में केक काटने के बजाय गरीब जरूरतमंदों के बीच जाकर खुशियां बांटने में ज्यादा यकीन करने लगे हैं। इस तरह मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद गरीब जरूरतमंद तक पहुंचाने का माध्यम नेकी का डब्बा फाउण्डेशन बन रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैप्टन पी.एन. राय, कमल किशोर, श्वेता पांडेय, हर्षवर्धन मिश्रा, रजनीश मिश्रा, शिप्रा मित्तल, संगीता, पूजा, ऋतु शर्मा, मधु शर्मा, सक्षम गर्ग, गर्विक मित्तल इत्यादि मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें