Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
 मारपीट की घटनाओं में चार लोग हुए घायल , हुआ मेडीकल    मारपीट की घटनाओं में चार लोग हुए घायल , हुआ मेडीकल  

 मारपीट की घटनाओं में चार लोग हुए घायल , हुआ मेडीकल  

shikohabad news : विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुईं विभिन्न मारपीट की घटनाओं में चार लोग घायल हो गए । जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज कर शाम के वक्त छुट्टी दे दी गई । पहली घटना ग्राम दरिगापुर भारौल थाना सिरसागंज में हुई जहां नरेंद्र पुत्र अनार सिंह 35 वर्ष,  विकास 32 साल पुत्र  अनार सिंह तथा अनार सिंह पुत्र अतर सिंह (55 वर्ष ) विपक्षियों द्वारा की गई मारपीट में घायल हो गए । इस संबंध में घायल नरेंद्र ने बताया कि मेड़ के विवाद में परिवार के ही लोगों द्वारा उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी, जिससे पिता, वह व उनका भाई घायल हो गए।
         इधर गांव में मेड के विवाद में हुई मारपीट की घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई।  पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आई । इसके साथ ही  विरोधियों के खिलाफ मामला थाने में पंजीकृत कराया गया है।  वहीं एक अन्य मामले में टोडी सिंह पुत्र धनीराम निवासी नगला कांस थाना शिकोहाबाद घायल हो गया। उनको भी प्राथमिक उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया । इस संबंध में प्रभारी सीएमएस डॉक्टर आरसी केशव ने बताया कि मारपीट की घटनाओं में तीन लोगों को अस्पताल लाया गया है । जहां उनका उपचार किया गया है।
यहां से शेयर करें