Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यूपी के नोएडा में अलग तरीके से मनाई मुलायम सिंह यादव की जयंती – जय हिन्द जनाब यूपी के नोएडा में अलग तरीके से मनाई मुलायम सिंह यादव की जयंती – जय हिन्द जनाब

यूपी के नोएडा में अलग तरीके से मनाई मुलायम सिंह यादव की जयंती

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बुधवार (22 नवबंर) को जयंती मनाई गई। नेताजी की जयंती पर सपा नोएडा महानगर संगठन द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में फूलों से लगभग 651 स्क्वायर फुट का विशाल चित्र बनाया गया। सपाईयों ने मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें नमन किया है। यहां पूरे यूपी में सबसे अलग तरीके से जयंती मनाई गई।

यह भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट की प्रदूषण संख्तीः पराली जली तो नपेगे थाना प्रभारी

 

नोएडा महानगर संगठन द्वारा ड्रोन कैमरे के माध्यम से सपा सरकार में नोएडा में किए गए विकास कार्यों जैसे अंडरपास, एलिवेटेड रोड, शिल्प हाट के साथ-साथ शिवालिक पार्क व चिल्ड्रन पार्क को भी दिखाया गया। सपा नोएडा महानगर के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर वह पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। इस दौरान सपाईयों ने गरीबों को खाना बांटा और रक्तदान भी किया।

यहां से शेयर करें