Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Israel-Hamas: संसद ने गाजा में चार दिनों के संघर्ष प्रस्ताव को दी मंजूरी Israel-Hamas: संसद ने गाजा में चार दिनों के संघर्ष प्रस्ताव को दी मंजूरी

Israel-Hamas: इजराइल की संसद ने गाजा में चार दिनों के संघर्ष विराम प्रस्ताव को दी मंजूरी

Israel-Hamas:  तेल अवीव। इजराइल-हमास संघर्ष में बुधवार को इजराइल की संसद ने अहम प्रस्ताव को मंजूरी दी। 50 इजराइली बंधकों को रिहा करने के बदले चार दिनों के संघर्ष विराम प्रस्ताव को पास किया गया है। जिन बंधकों को रिहा किया जाएगा उनमें महिलाएं और बच्चे होंगे।

Israel-Hamas:

इजराइल सरकार की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक संघर्ष विराम समझौते के तहत हमास को चार दिनों की अवधि में गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए करीब 240 बंधकों में से 50 को रिहा करना होगा। बुधवार सुबह इस प्रस्ताव पर मतदान से पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि संघर्ष विराम खत्म होने के बाद इजराइल दोबारा हमास के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू करेगा।

हिब्रू मीडिया के मुताबिक हमास जिन बंधकों को रिहा करेगा उसमें 30 बच्चे और 20 महिलाएं शामिल हैं। इन्हें हर दिन 12-13 के ग्रुप में रिहा किया जाएगा। हर 10 बंधकों के ग्रुप की रिहाई के बदले इजराइल एक दिन का संघर्ष विराम करेगा। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इस संघर्ष विराम के मसौदे के तहत इजराइल भी 150 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा, जिनमें महिलाएं और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।

हालांकि हमास के साथ संघर्ष विराम को मंजूरी का कड़ा विरोध भी शुरू हो गया है। यरुशलम पोस्ट के मुताबिक 7 अक्टूबर को हमास हमले में मारे गए इजराइली नागरिकों के परिजनों का कहना है कि आतंकियों की किसी भी कीमत पर रिहा नहीं किया जाना चाहिए। अगर आज हम उनके सामने झुकते हैं तो इस बात की क्या गारंटी है कि वे भविष्य में वे हमें निशाना नहीं बनाएंगे।

Israel-Hamas:

यहां से शेयर करें