Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
‘शिकायत का इंतजार न करें, अभियान चलाकर करें कार्रवाई’ ‘शिकायत का इंतजार न करें, अभियान चलाकर करें कार्रवाई’

‘शिकायत का इंतजार न करें, अभियान चलाकर करें कार्रवाई’

नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने 70 करोड़ की 14000 वर्ग मीटर जमीन कराई कब्जा मुक्त
Ghaziabad news :  नगर निगम की जमीनों पर भू-माफिया द्वारा कब्जा किए जाने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे ही एक मामले में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सिद्धार्थ विहार में 70 करोड़ की 14000 वर्ग मीटर जमीन को टीम के साथ कब्जा मुक्त कराया। नगर आयुक्त जमीन की बाउंड्री वाल कराकर कब्जा लेने के निर्देश दिए। इसके साथ ही किसी शिकायत का इंतजार न करें। जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाए। उन्होंने भू-माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिद्धार्थ विहार विजय नगर में मीठेपुर गांव के खसरा संख्या-33/5 में नगर निगम की लगभग 14000 वर्ग मीटर खाली पड़ी हुई है। जमीन को भूमाफिया कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम को निर्देश दिए कि शिकायत का इंतजार ना करें। अभियान चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए। वरिष्ठ संपत्ति प्रभारी एवं अपर नगर आयुक्त अरुण यादव ने बताया कि मीठेपुर गांव में लगभग 14000 वर्ग मीटर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। इस जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। इस जमीन की वर्तमान में करीब 70 करोड़ रुपए कीमत है। नगर आयुक्त के निर्देश पर उक्त भूमि पर निर्माण विभाग द्वारा बाउंड्रीवाल का कार्य कराया जाएगा।

यहां से शेयर करें