Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Haryana News:58.36 लाख मीट्रिक टन धान और 3.90 लाख मीट्रिक टन बाजरा की खरीद Haryana News:58.36 लाख मीट्रिक टन धान और 3.90 लाख मीट्रिक टन बाजरा की खरीद

Haryana News:58.36 लाख मीट्रिक टन धान और 3.90 लाख मीट्रिक टन बाजरा की खरीद

Haryana News: चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने खरीफ खरीद सीजन 2023-24 के दौरान किसानों को धान खरीद के लिए 12,490 करोड़ रुपये और बाजरा के लिए 805 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। यह राशि राज्य के ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की गई है। राज्य में खरीफ फसलों की संपूर्ण खरीद प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के सफलतापूर्वक संपन्न हुई है।

यह भी पढ़े : UP News: 490 करोड़ के निवेश से बदली जाएगी नौ ऐतिहासिक धरोहरों की सूरत

        इस संबंध में जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि भारत सरकार द्वारा केंद्रीय पूल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली हेतू 1.50 लाख मीट्रिक तथा पी.एम. पोषण योजना के तहत 1.00 लाख, यानी कुल 2.50 लाख मीट्रिक बाजरे तथा 60.00 लाख मीट्रिक धान की खरीद निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2203 रुपए प्रति क्विंटल पर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।  उन्होंने बताया कि राज्य में खरीफ खरीद सीजन 2023-24 के लिए धान, बाजरा और मक्का के लिए क्रमशः 239, 90 और 19 मंडियां/खरीद केंद्र स्थापित किए गए थे। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर तक विभिन्न एजेंसियों द्वारा 2,82,646 किसानों से लगभग 58.36 लाख मीट्रिक टन धान और 1,30,982 किसानों से 3.90 लाख मीट्रिक टन बाजरा खरीदा गया है।
        उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के अनुरोध के जवाब में, केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन 2023-24 के दौरान हरियाणा में धान और बाजरा फसलों की खरीद की अवधि 25 सितंबर से बढ़ाकर 15 नवंबर तक निर्धारित की गई थी।         हरियाणा सरकार किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र की निरंतर समृद्धि सुनिश्चित करने वाली खरीद प्रक्रिया में शामिल सभी हितधारकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करती है।
यहां से शेयर करें