Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग

असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग

छठ पूजा के लिए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Ghaziabad news : जिले में छठ पर्व के लिए हिंडन नदी पर बने घाटों पर पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। 19 नवंबर की दोपहर दो बजे से भारी वाहन और शाम चार बजे से हल्के वाहन हिंडन पुल की ओर नहीं जा सकेंगे।
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि रूट डायवर्जन 20 नवंबर को कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा। एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
यह रहेगा डायवर्जन प्लान
– लिंक रोड से डीपीएस सिद्धार्थ विहार और नया बस अड्डा की ओर से हल्के और भारी वाहन हिंडन पुल की ओर नहीं जा सकेंगे।
– ऐसे ही मोहन नगर की ओर से हिंडन पुल की ओर हल्के और भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
– कनवानी की ओर से हिंडन पुल की ओर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे।
– नया बस अड्डा से हिंडन पुल की ओर जाने वाले निजी वाहन न्यू लिंक रोड से होकर एनएच 9 से होकर आगे जाएंगे।
असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क
यातायात निरीक्षक मोहननगर क्षेत्र- योगेश चंद पंत (9412462769)
यातायात निरीक्षक राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र- संतोष चौहान(7007847097)
यातायात निरीक्षक चतुर्थ वसुंधरा क्षेत्र – संतोष कुमार सिंह (7398000808)
यातायात हेल्पलाइन नंबर- 9643322904, 0120-2986100

Ghaziabad news :

यहां से शेयर करें