Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
kartik fair: अयोध्या के प्रसिद्ध कार्तिक मेले में मिलेगी कई अहम सुविधा kartik fair: अयोध्या के प्रसिद्ध कार्तिक मेले में मिलेगी कई अहम सुविधा

kartik fair: अयोध्या के प्रसिद्ध कार्तिक मेले में मिलेगी कई अहम सुविधा

kartik fair:  अयोध्या, दीपोत्सव कार्यक्रम की सफलता के बाद अयोध्या प्रशासन ने कार्तिक स्नान मेला, 14 कोसी परिक्रमा व पंचकोसी परिक्रमा की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरु कर दिया है।

kartik fair:

देश के कोने-कोने से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय जैन ने उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम मणि शुक्ला को मेला प्रभारी बनाकर उन्हें मेला में स्वास्थ्य सेवाएं एवं स्वच्छता कार्यक्रम का संचालन करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है।
स्वास्थ्य विभाग ने कार्तिक स्नान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले के तीन बड़े अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज में 20 बेड, जिला चिकित्सालय पुरुष में 20 बेड और श्री राम चिकित्सालय में 10 बेड आरक्षित किए हैं। इसके अलावा 15 स्थान पर अस्थाई चिकित्सा शिविर स्थापित किए जा रहे हैं। मेला प्रभारी डॉक्टर राममणि शुक्ला ने बताया कंट्रोल रूम, हनुमानगढ़ी, रेलवे स्टेशन, कनक भवन, राम जन्मभूमि, राम की पैड़ी, नागेश्वर नाथ, पक्का घाट, कारसेवक पुरम, हनुमान गुफा, साकेत पेट्रोल पंप, झुनकी घाट, अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा, दशरथ महल व बंधा तिराहा पर अस्थाई चिकित्सा शिविर बनाए गए हैं। पक्का घाट पर आठ बेड का अस्थाई चिकित्सा शिविर भी बनाया जा रहा है।

kartik fair:

किसी भी घटना दुर्घटना से निपटने के लिए मेला क्षेत्र में 10 स्थान पर हर समय एम्बुलेंस मौजूद रहेगी। यह एंबुलेंस पक्का घाट, बन्धा तिराहा, कंट्रोल रूम, साकेत पेट्रोल पंप, नागेश्वर नाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, राम जन्मभूमि, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर व बूथ नंबर चार पर मौजूद रहेगी।
अयोध्या की प्रसिद्ध 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर 16 स्थान पर अस्थाई चिकित्सा शिविर स्थापित कर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। मेला प्रभारी ने बताया कंट्रोल रूम हनुमान गुफा, मौनी बाबा, हल्कारा का पुरवा, दर्शन दर्शन, नगर आचारी सगरा, मिर्जापुर, जौनौरा, सहादतगंज हनुमानगढ़ी, गुप्तार घाट, जमथरा, अफीम कोठी, अमानीगंज, चक्र तीर्थ, निर्मोचन घाट झुनकी घाट पर अस्थाई चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे।
डॉ राम मणि शुक्ला ने बताया कंट्रोल रूम, हनुमान गुफा, मौनी बाबा, हल्कारा का पुरवा, उदया चौराहा, मोहबरा, चक्रतीर्थ, निर्मोचन घाट व झुनकी घाट पर अस्थाई चिकित्सा शिविर का निर्माण किया जाएगा।
नगर निगम क्षेत्र में प्रत्येक दिन छह बजे से आठ बजे तक नियमित फागिंग कराई जाएगी। इसके अलावा एंटी लार्वा का प्रत्येक दिन छिड़काव किया जाएगा। यह व्यवस्था परिक्रमा कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला के प्रारंभ होने के दो दिन पूर्व वह समाप्त होने के दो दिन बाद तक जारी रहेगी।

kartik fair:

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय जैन ने बताया अयोध्या के कार्तिक मेला, 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा के लिए 54 चिकित्सा अधिकारी, एक महिला चिकित्सा अधिकारी, 54 फार्मासिस्ट, 54 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, चार सुपरवाइजर व लगभग 250 सफाई कर्मचारी को नियुक्त किया गया है।

Noida: बिहार जा रही बस में भीषण आग, बाल बाल बचे 60 लोग

kartik fair:

यहां से शेयर करें