Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida Authority : भवनों व फ्लैटों की स्कीम का ड्रा 8 व 9 नवंबर को Greater Noida Authority : भवनों व फ्लैटों की स्कीम का ड्रा 8 व 9 नवंबर को

Greater Noida Authority : भवनों व फ्लैटों की स्कीम का ड्रा 8 व 9 नवंबर को

  • ड्रा की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए प्राधिकरण ने किया मॉक ड्रिल

Greater Noida Authority :  नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सिंगल स्टोरी भवनों व फ्लैटों की स्कीम का ड्रा 8 व 9 नवंबर को होगा। प्राधिकरण के सभागार में यह ड्रा किया जाएगा। आवेदकों के नामों की पर्ची स्कूली बच्चों से निकलवाई जाएगी। ड्रा की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। ड्रॉ के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसे ध्यान में रखते हुए सोमवार को मॉक ड्रिल किया गया, जिसमें ड्रा के लिए निर्धारित सभी प्रक्रियाओं को बारीकी से परखा गया। Greater Noida Authority :

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी, जीएम आरके देव, ओएसडी विशु राजा, मैनेजर केएम चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी गण इस मॉक ड्रिल में शामिल हुए।

ड्रा में शामिल होने वाले आवेदकों को पंजीकरण रसीद और अपना फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य है। एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि 120 वर्ग मीटर आकार के 77 सिंगल स्टोरी भवनों, बहुमंजिला स्टोरी के 1306 फ्लैटों और 189 बिल्टअप फ्लैटों की स्कीम 10 जुलाई को लांच की गई थी। 17 जुलाई से 31 अगस्त तक आवेदन मांगे गए थे।

Greater Noida Authority :

यहां से शेयर करें